{"_id":"5ef5738b69cd5a73b460ba49","slug":"hyderabad-s-begum-bazar-to-to-remain-under-voluntary-lockdown-from-28-june-to-5-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद का बेगम बाजार 28 जून से पांच जुलाई तक रहेगा बंद, किराना मर्चेंट एसोसिएशन का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद का बेगम बाजार 28 जून से पांच जुलाई तक रहेगा बंद, किराना मर्चेंट एसोसिएशन का फैसला
Fri, 26 Jun 2020 10:51 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
हैदराबाद के बेगम बाजार 28 जून से पांच जुलाई तक में संपूर्ण लॉकडाउन
- फोटो : ANI
देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप देखते हुए हैदराबाद के किराना मर्चेंट एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने मिलकर फैसला लिया है कि 28 जून से पांच जुलाई तक हैदराबाद का बेगम बाजार में लॉकडाउन रहेगा, हालांकि ये फैसला एसोसिएशन की तरफ से स्वेच्छा से लिया गया है।
विज्ञापन
हैदराबाद किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राठी का कहना है कि हैदराबाद के बेगम बाजार में 28 जून से लेकर पांच जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा, जैसा कि देश में पहले था। उन्होंने बताया कि ये फैसला एसोसिएशन की ओर से लिया गया है और सभी दुकानदार अपनी इच्छा से दुकानें बंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Telangana: Begum Bazar market in Hyderabad to implement a 1-week lockdown from 28th June in view of #COVID19. LN Rathi, President, Hyderabad Kirana Merchant Association says, "We took this decision voluntarily to save our shopkeepers, staff & local people from infection". (25.06) pic.twitter.com/LWZMCWYb2W
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 25, 2020
लक्ष्मी नारायण राठी का कहना है कि इस फैसले को सभी मर्चेंट का समर्थन मिला है और कोविड-19 की स्थिति देखते हुए ये फैसला दुकानदारों, ग्राहकों, कर्मचारियों और आस-पास रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए ही उठाया गया है। हैदराबाद किराना मर्चेंट एसोसिएशन के महासचिव महेश कुमार गुप्ता का कहना है कि बेगम बाजार में सभी दुकानों को बंद रखने का फैसला स्वेच्छा से लिया गया है।
महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि किराना की दुकानों पर लॉकडाउन का असर दिखने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा कि लॉकडाउन बढ़ा जाए या नहीं। बता दें कि हैदराबाद में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। तेलंगाना राज्य में कोरोना के कुल मामले दस हजार से ज्यादा हो चुके हैं।