{"_id":"602805c446ed287cb00617dc","slug":"hyderabad-pharmacy-girl-student-himself-concocted-the-story-of-kidnapping-and-rape-police-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबादः फार्मेसी की छात्रा ने खुद गढ़ी थी अपहरण और दुष्कर्म की कहानी, पुलिस ने खोली पोल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबादः फार्मेसी की छात्रा ने खुद गढ़ी थी अपहरण और दुष्कर्म की कहानी, पुलिस ने खोली पोल
Sat, 13 Feb 2021 10:32 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में कुछ ऑटो चालकों द्वारा अपहरण और दुष्कर्म किए जाने के फार्मेसी छात्रा का तीन दिन पहले किया गया दावा फर्जी साबित हुआ है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कुछ पारिवारिक मसलों को लेकर छात्रा ने घर से बाहर निकलने के लिये यह कहानी गढ़ी । 19 वर्षीय छात्रा ने दावा किया था कि जब वह कॉलेज से वापस आ रही थी तो 10 फरवरी को कुछ ऑटो चालकों ने उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया और उससे दुष्कर्म किया ।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि जिस ऑटो में वह जा रही थी उस चालक ने बार बार आग्रह करने के बावजूद वाहन नहीं रोका और वह तेज गति से वाहन चलाने लगा ।
विज्ञापन
उसकी मां ने कुछ पड़ोसियों की मदद से पुलिस को कथित अपहरण की सूचना दी और बाद में इसकी शिकायत दर्ज करायी । बयान में कहा गया है कि इसके तत्काल बाद पुलिस सतर्क हो गई और उस स्थान का पता लगाया जहां वह अर्द्धविक्षिप्त अवस्था में थी ।
बाद में उसे अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। लड़की ने दावा किया था कि उससे दुष्कर्म किया गया और उस पर हमला हुआ। महिला ने उस ऑटो चालक की पहचान कर ली, जब पुलिस ने कुछ चालकों की तस्वीर उसे दिखायी । महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने चालक से पूछताछ की ।
बाद में यह बात सामने आयी कि महिला का बयान झूठा था क्योंकि न तो दुष्कर्म हुआ और न ही हमला किया गया । महिला ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि जब पुलिस ने उसका पता लगा लिया तो उसने अपहरण का नाटक रचा ।
रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश भागवत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि न तो अपहरण हुआ और न ही दुष्कर्म हुआ ।