फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad murder case: how driver Ali and others planned the plot

हैदराबाद कांड: महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी में परत दर परत खुलासे 

Mon, 02 Dec 2019 12:23 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अमित मंडल Updated Mon, 02 Dec 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad murder case: how driver Ali and others planned the plot
हैदराबाद की घटना पर विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी में परत दर परत खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद अली उर्फ आरिफ को लेकर खुलासा हुआ है कि वह पिछले दो साल से बिना लाइसेंस के ट्रक चला रहा था और कभी पकड़ा भी नहीं गया।
विज्ञापन


25 नवंबर को विजिलेंस और परिवहन अधिकारियों ने महबूबनगर में उसकी पहचान कर ली थी, बावजूद इसके वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस के मुताबिक उसने अपने ट्रक को कहीं खड़ा कर दिया था और जैसे ही पुलिस का पहरा कम हुआ ट्रक लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जांच में पता चला है कि किस तरह बिना लाइसेंस के ट्रक चलाने के बावजूद अली दो साल तक बचा रहा और किस तरह उसने अपने तीन साथियों के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग में बच निकला ड्राइवर 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 नवंबर को अली और ट्रक क्लीनर जोलू शिवा कर्नाटक से ईंटें भरकर हैदराबाद के लिए रवाना हुए। रिमांड रिपोर्ट के मुताबिक अली ने जोलू नवीन और चिंताकुंता से कहा कि वे उसे तेलंगाना के गुडीगांडला गांव में मिलें। उनकी योजना यहां से अवैध स्टील की सरिया हैदराबाद ले जाने का था। ट्रक में स्टील भरने के बाद चिताकुंता अपने गांव चला गया। बाकी तीनों हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। 

महबूबनगर में संयुक्त चेंकिंग टीम ने आई टाउन पुलिस थाने के पास अली के ट्रक को पकड़ा। ये करीब सुबह चार बजे का वक्त था। उसके पास लाइसेंस ही नहीं था। अधिकारियों ने ट्रक को जब्त करने की सोची, लेकिन अली ने चालाकी  दिखाते हुए सेल्फस्टार्ट केबल को निकाल दिया जिससे ट्रक हिल ही नहीं सका। इसके बाद पुलिस दूसरी जगह चेकिंग में जुट गई। इसी बीच तीनों आरोपी फरार हो
गए। 

इन लोगों ने ट्रक को पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया। रायकल टोल प्लाजा के पास इन्होंने स्टील चार हजार रुपये में बेच दिया। 26 नवंबर रात नौ बजे चारों शमशाबाद पहुंचे, वहां ट्रक को खड़ा किया और इसके अंदर ही सो गए। अगली सुबह पुलिस ने इन्हें ट्रक हटाने को कहा। 

 

महिला डॉक्टर को पहली बार देखा 

शमशाबाद छोड़ने की बजाए ये चारों थोंडुपली ओआरआर टोल प्लाजा पहुंचे और ट्रक को वहां खड़ा कर दिया। जब ये शराब पी रहे थे, उन्होंने महिला डॉक्टर को वहां अपना स्कूटर खड़ा करते देखा। तभी इन्होंने खौफनाक साजिश रच डाली।  

जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि इन्होंने महिला डॉक्टर के मुंह में जबरन शराब डाली। यौन हमले के बाद पीड़िता होश खो बैठी। जब होश में आई तो अली ने उसे मार डाला। हत्या करने के बाद डॉक्टर की लाश को एक कपड़े में लपेटा और ट्रक में रख लिया। दो लोग पीड़िता के स्कूटर पर आगे चल रहे थे और ट्रक पीछे। चट्टनपल्ली में आशियाना होटल के पास फेंक दिया। यहां इन्होंने शव पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। बाद में दोबारा जला हुआ शव देखने यहां लौटे। इस दौरान इन्होंने पीड़िता के दो सिम कार्ड भी नष्ट कर दिए। 

28 नवंबर को इन्होंने पीड़िता का स्कूटर कोथुर में खड़ा किया और सुबह पांच बजे ट्रक को आरामगढ़ ले गए। जब बाकी आरोपी चले गए तो अली ने शमशाबाद के ऑटोनगर में ट्रक को खड़ा किया और अपने घर चला गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed