फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad municipal election: AIMIM asaduddin owaisi amit shah bjp rohingya hindu muslim

ओवैसी का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- ये लोग हिन्दू-मुस्लिम का प्रदूषण फैलाना चाहते हैं 

Sun, 29 Nov 2020 10:36 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 29 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad municipal election: AIMIM asaduddin owaisi amit shah bjp rohingya hindu muslim
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : फाइल फोटो

हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के बीच एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को भाजपा पर तीखा हमला किया है। ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद में सबसे बड़ा मुद्दा प्रदूषण का है। प्रदूषण की बात करनी चाहिए, प्रदूषण को नियंत्रित करना है।

विज्ञापन


भाजपा वाले हिन्दू-मुस्लिम का प्रदूषण फैलाना चाहते हैं
एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि, ये भाजपा वाले हिन्दू-मुस्लिम का प्रदूषण फैलाना चाहते हैं। बता दें कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम का चुनाव को लेकर अमित शाह हैदराबाद में हैं। आज उन्होंने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। हैदराबाद नगर निगम का चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 
विज्ञापन


शाह ने केसीआर और ओवैसी पर साधा निशाना
हैदराबाद पहुंचे शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केसीआर और ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इस बार हैदराबाद का मेयर भाजपा का ही होगा और पार्टी बहुमत हासिल करेगी। गृह मंत्री ने कहा कि, मैं हैदराबाद की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि एक बार भाजपा को मौका दीजिए, हम सारे अवैध निर्माण का हटाकर पानी की निकासी सुचारू करेंगे। जब पानी भरा तो केसीआर कहां थे? न कोई दौरा किया, न कॉरपोरेशन की बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी एक बार लिखकर दें कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या को निकाल दें
वहीं, अमित शाह ने कहा, ओवैसी एक बार लिखकर दें कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या को निकाल दें, फिर मैं कुछ करता हूं। उन्होंने तेलंगाना में रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशियों की मौजूदगी को लेकर ओवैसी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, 'मैं जब कार्रवाई करता हूं तो ये लोग (विपक्षी दल) हायतौबा मचाते हैं। शाह के इस बात पर ओवैसी ने कहा,  ये कब से हो रहा है कि देश का गृहमंत्री एक सांसद से पूछकर एक्शन लेगा। ये उनका काम है, उनकी ड्यूटी है, उन्हें एक्शन लेना चाहिए। 




एक दिसंबर को मतदान, चार को गिनती
बता दें कि एक दिसंबर को यहां मतदान होना है और चार दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम देश के बड़े नगर निगमों में से एक है। इस नगर निगम का कार्यक्षेत्र चार जिलों में फैला है। इसमें हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल-मलकजगिरी और संगारेड्डी आते हैं। इस इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र और तेलंगाना की पांच लोकसभा सीटें आती हैं। नगर निगम के 150 पार्षद के चुनाव हो रहे हैं। ओवैसी की पार्टी ने मात्र 51 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जबकि भाजपा, कांग्रेस व टीआरएस ने सभी सीटों पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed