फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad minor girl rape Nampally court sends accused Saduddin Malik to police custody till 11 June

Hyderabad Gang Rape Case: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सादुद्दीन मलिक को कोर्ट ने 11 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग

Thu, 09 Jun 2022 02:10 AM IST
देव कश्यप एएनआई, हैदराबाद।
एएनआई, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Jun 2022 02:10 AM IST
सार

भाजपा के तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश की केसीआर सरकार पर निशाना निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में "जंगल राज" चल रहा है और "मुख्यमंत्री फार्महाउस में व्यस्त हैं"।

विज्ञापन
Hyderabad minor girl rape Nampally court sends accused Saduddin Malik to police custody till 11 June
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 28 मई को एक 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सादुद्दीन मलिक को बुधवार को नामपल्ली कोर्ट ने तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मलिक को 11 जून तक पुलिस हिरासत में रहना होगा। इससे पहले मंगलवार को सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन


तेलंगाना भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश की केसीआर सरकार पर निशाना निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में "जंगल राज" चल रहा है और "मुख्यमंत्री फार्महाउस में व्यस्त हैं"।
विज्ञापन


चुग ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि "तेलंगाना में जंगल राज चल रहा है। लड़कियों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं... राज्य में कानून-व्यवस्था विफल हो गई है।" उन्होंने राज्य के सीएम के चंद्रशेखर राव पर पीड़िता के साथ न्याय नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'सीएम फार्महाउस में व्यस्त हैं और गृह मंत्री किसी से नहीं मिल रहे हैं, उनका परिवार ट्विटर पर सरकार चला रहा है। तो, लड़की को न्याय दिलाने के लिए हम मामले को केंद्र को सौंपने की मांग करते हैं, क्योंकि न तो राज्य सरकार के पास समय है और न ही तेलंगाना पुलिस के पास।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत में, उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि राज्य पुलिस ने मामले में तब जाकर प्राथमिकी दर्ज की जब भाजपा ने तीन जून को विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि "घटना कार में हुई और कितने दिनों तक कार बाहर थी? हमें नहीं पता कि यह किसकी कार थी! क्या यह सरकारी या गैर-सरकारी वाहन था? कौन शामिल है? कई बार बयान बदल दिया गया है। पुलिस लगातार आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है।"


उन्होंने कहा कि "हमें तेलंगाना सरकार से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा शुरू से ही मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही है ताकि लड़की और उसके माता-पिता को न्याय मिल सके, इसलिए हमने विरोध-प्रदर्शन भी किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed