फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Fraud of 40 lakhs by mortgage of fake gold ring three arrested

हैदराबाद: नकली सोने की अंगूठी गिरवी रखकर 40 लाख की धोखाधड़ी का मामला, तीन गिरफ्तार 

Sun, 10 Oct 2021 12:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Oct 2021 12:25 AM IST
सार

हैदराबाद पुलिस ने साहूकारों से ठगी के मामले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों कथित आरोपियों पर 2019 से साहूकारों को धोखा देने के कई मामले लंबित हैं। पुलिस 2019 से ही तीनों आरोपियों की तलाश में थी।

विज्ञापन
Hyderabad Fraud of 40 lakhs by mortgage of fake gold ring three arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

तेलंगाना के हैदराबाद और साइबराबाद में 208 साहूकारों को नकली सोने की अंगूठियां गिरवी रखकर लगभग 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


हैदराबाद पश्चिम क्षेत्र के संयुक्त पुलिस आयुक्त एआर श्रीनिवास ने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने साहूकारों से ठगी के मामले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों कथित आरोपियों पर 2019 से साहूकारों को धोखा देने के कई मामले लंबित हैं। पुलिस 2019 से ही तीनों आरोपियों की तलाश में थी। आरोपियों की पहचान एडिगा भास्कर, बी वेंकट रेड्डी और एम हरिवर्धन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त के अनुसार, मामला तब प्रकाश में आया जब एक अक्तूबर, 2021 को, पुलिस को साहूकार गणेश चौधरी से शिकायत मिली कि वेंकट रेड्डी 20 अक्तूबर, 2019 को उसकी दुकान पर आए और एक सोने की अंगूठी (वजन 7 ग्राम) गिरवी रखी और 16,000 रुपये ले लिए। उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर, 2020 और 30 अगस्त, 2021 को रेड्डी ने फिर से दो अंगूठियां गिरवी रखीं और चौधरी से 22,000 रुपये और 19,000 रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनिवास ने कहा कि जब वह अंगूठियां छुड़ाने के लिए उनकी दुकान पर नहीं आया, तो साहूकार को संदेह हुआ और उसने सोने की अंगूठियों की शुद्धता की जांच की और पाया कि अंगूठियां नकली थीं। इसके बाद, चौधरी को विभिन्न साहूकारों से पता चला कि वेंकट रेड्डी ने उनके यहां भी वही सामान गिरवी रखा था। उन्होंने बताया कि दो आरोपी एडिगा भास्कर और बी वेंकट रेड्डी आदतन अपराधी हैं और वह पहले भी जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed