फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Family is to sacrifice sheep weighing over 130 kilogram for Eid al adha

हैदराबाद: बकरीद के दिन 130 किलो की भेड़ की कुर्बानी देगा परिवार, कोरोना से मुक्ति की उम्मीद

Fri, 31 Jul 2020 09:41 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 31 Jul 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad Family is to sacrifice sheep weighing over 130 kilogram for Eid al adha
130 से ज्यादा वजन की भेड़ - फोटो : ANI

ईद-उल-अजहा के मौके पर हैदराबाद के एक परिवार अपनी डेढ़ लाख की भेड़ की कुर्बानी देगा। भेड़ के मालिक का मानना है कि इसकी कुर्बानी से अल्लाह दुनिया को कोरोना वायरस से निजात दिलाएंगे। भेड़ के मालिक मोहम्मद सरवार के मुताबिक उसके परिवार का उद्देश्य है कि वो हर साल स्वस्थ और मजबूत जानवर का त्याग करें।

विज्ञापन



सरवार ने बताया कि हर साल ईद-उल-अजहा के मौके पर, हम अल्लाह के नाम पर स्वस्थ और शक्तिशाली जानवर का त्याग करते हैं। सदियों से हमारा परिवार इस परंपरा को निभाता आ रहा है। हमारी भेड़ का नाम प्यारी मोहम्मद है और उसका वजन 128-130 किलो के बीच है।
विज्ञापन


सरवार ने बताया कि वो अपनी भेड़ को मेवा, सेब, दूध और बेसन खिलाते थे। हम हर दिन अपनी भेड़ को दिन में दो बार टहलाने ले जाते थे। ईद-उल-अजहा के मौके पर सर्वशक्तिशाली अल्लाह के नाम पर इस भेड़ का त्याग किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि भगवान हमारे त्याग को स्वीकार करेंगे और कोरोना वायरस महामारी से बाहर लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरवार ने बताया कि इस नस्ल वाली भेड़ विलायती कहलाती है, इसे ईद-उल-अजहा के दिन कुर्बानी के लिए लाया गया है। इस बार ईद-उल-अजहा गुरुवार की शाम से शुक्रवार की शाम तक मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed