मां को स्वदेश वापस लाने के लिए एक बेटी की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में शाहिदा बेगम की बेटी सैयदा फातिमा ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपनी मां को सही-सलामत स्वदेश लाने की गुहार लगाई है। दरअसल शाहिदा दुबई में नौकरी के बहाने कथित तौर पर ओमान में तस्करी का शिकार हो गई है। उसे 29 नवंबर 2018 को दुबई के एक कार्यालय में रखा गया था, जहां से उसे सड़क मार्ग द्वारा ओमान भेज दिया गया।
Hyderabad: Syeda Fatima,daughter of Shaheda Begum,urges EAM Sushma Swaraj to bring her mother back to India who was allegedly trafficked to Oman on pretext of a job in Dubai;says, "she left on 29 Nov 2018, was kept in a office in Dubai for few days & then shifted to Oman by road" pic.twitter.com/mozqppbIM2
— ANI (@ANI) April 29, 2019विज्ञापन
सैयदा ने बताया कि उसकी मां को दुबई में एक बेहतर जॉब ऑफर की गई थी। उसने बताया कि इसके लिए प्रति महीने 20,000 रुपए देने का भी वादा हुआ था। एजेंट का भरोसा कर शाहिदा 29 नवंबर 2018 को दुबई के लिए रवाना हुई। लेकिन वहां पहुंचकर उसे एक ऑफिस में रखा गया, उसके बाद ओमान शिफ्ट कर दिया गया।