फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Cow Row vigilante shot in Telangana tension after injury politics intensified hindi news updates

Hyderabad Gau Rakshak Row: तेलंगाना में गोली लगने से गौ रक्षक घायल, हैदराबाद में उपजा तनाव; सियासत भी तेज

Wed, 22 Oct 2025 11:47 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 22 Oct 2025 11:47 PM IST
सार

Hyderabad Gau Rakshak Row: तेलंगाना में गोली लगने से गौ रक्षक के घायल होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद हैदराबाद में तनाव है। घटना पर सियासत भी तेज होने की आशंका है। केंद्र में सत्ताधारी दल- भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री ने इलाके की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Hyderabad Cow Row vigilante shot in Telangana tension after injury politics intensified hindi news updates
हैदराबाद में गौ रक्षक गोली लगने से घायल, शहर में तनाव - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास एक 'गौ रक्षक' को गोली मारने की घटना के बाद तनाव पैदा हो गया है। गौ रक्षक के घायल होने की घटना पर पुलिस ने बताया कि घटना पोचारम आईटी कॉरिडोर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 5:30 से छह बजे के बीच सोनू सिंह उर्फ प्रशांत (28) पर किसी व्यक्ति ने गोली चलाई। प्रदेश भाजपा का दावा है कि गोली उस समय चलाई गई जब प्रशांत कथित तौर पर 'गायों की तस्करी' रोकने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन

महिला भाजपा नेत्री ने हत्या की साजिश बताया
इस मामले में भाजपा नेता के माधवी लता ने कथित हमलावर की तस्वीर दिखाते हुए कहा, गौ रक्षक प्रशांत (उर्फ सोनू) को गोली मारने की घटना से साफ हो चुका है कौन लोग ऐसे कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा, जो लोग गायों की रक्षा कर रहे हैं, वे संविधान की रक्षा कर रहे हैं। अगर पुलिस अपराधी को गिरफ्तार नहीं करती और अदालत में पेश नहीं करती, तो इसका मतलब है कि पुलिस उनकी मदद कर रही है... माधवी लता ने दावा किया कि आरोपी AIMIM का आदमी है। उन्होंने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को चुनौती देती हूं कि अगर उनमें हिम्मत है, तो प्रशांत के साथ न्याय करें... प्रशांत जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है; वह बहादुर आदमी है... यह साफ तौर पर हत्या का प्रयास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक की मां का बयान
इस मामले में प्रशांत की मां ने कहा, 'अस्पताल में मेरा बेटा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मैं गौ रक्षा के लिए अपने 10 और बेटे कुर्बान कर दूंगी। मैं वाल्मीकि समुदाय की बहू हूं। उसने मुझे फोन करके बताया था कि वह घाटकेसर में है और उसे गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया। मैं सरकार से मांग करती हूं कि अपराधी को गिरफ्तार करे।' घायल युवक की मां ने बताया कि उनके बेटे को  गौ रक्षा का काम करते 5-6 साल हो चुके हैं।
'गायों की तस्करी' रोकने का प्रयास कर रहे शख्स पर चली गोली
घायल प्रशांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, भाजपा सांसद ई राजेंदर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने अस्पताल जाकर प्रशांत से मुलाकात की। तेलंगाना भाजपा ने दावा किया कि प्रशांत पर हमला उस समय हुआ जब वह 'गायों की तस्करी' रोकने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीन-चार लोगों ने प्रशांत को झूठी सूचना देकर बुलाया और उनमें से ही एक शख्स ने गोली चला दी।

'डीजीपी के मुताबिक तेलंगाना में यह ऐसी पहली घटना'
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, आज हैदराबाद में, राचकोंडा थाना क्षेत्र में आने वाले घाटकेसर इलाके में, गायों का अवैध परिवहन करने वाले एक माफिया ने 'गौ रक्षकों' को बुलाया और उन पर गोलीबारी की। एक 'गौ रक्षक' सोनू को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अन्य अधिकारियों से बात की है। डीजीपी ने मुझे बताया कि तेलंगाना में इस तरह की यह पहली घटना है...'
पुलिस पर माफियाओं के साथ मिलीभगत के आरोप
रेड्डी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, 'आप राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की कल्पना कर सकते हैं। निजामाबाद में दिवाली से 2-3 दिन पहले, जब एक उपद्रवी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ले जा रही थी, बीच रास्ते में ही एक कॉन्स्टेबल को मार डाला गया।.मैं सरकार से मांग करता हूं कि हैदराबाद के आसपास सभी माफिया गतिविधियों को रोका जाए, गायों के अवैध परिवहन और वध करने वालों को रोका जाए...कानून-व्यवस्था सख्ती से लागू करना पुलिस की जिम्मेदारी है। लेकिन वे अपना काम नहीं करते...पुलिस इन माफियाओं के साथ मिलीभगत कर रही है।'

ये भी पढ़ें- Karnataka: 'सियासी जीवन के अंतिम चरण में पिता', सिद्धारमैया के बेटे के बयान से हलचल, देना पड़ा स्पष्टीकरण

जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार को लेनी चाहिए
तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। घायल प्रशांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा सांसद राजेंदर ने कहा कि घटना की जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार को लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- UP: 'हलाल सर्टिफिकेशन वाले उत्पाद न खरीदें', सीएम बोले- आतंकवाद-लव जिहाद, धर्मांतरण के लिए इस पैसे का इस्तेमाल


भाजपा का आरोप- AIMIM कार्यकर्ता पर गोली चलाने का आरोप लगाया
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रामचंदर राव ने हैदराबाद से लोकसभा सांसद- असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी- ऑल इंडिया मजलिएस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ता पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से हो रही थी फोन पर बात
पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित के बीच पिछले कई महीनों से फोन पर बातचीत होती रही थी। बुधवार को एक दोस्त के बुलावे पर कुमार आरोपियों से मिलने पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच मवेशी तस्करी के खुलासे को लेकर बहस हुई। इसी दौरान 24 वर्षीय मुख्य आरोपी ने कार से पिस्तौल निकाली और कुमार के सीने में गोली मार दी।
 
राचकोंडा पुलिस आयुक्त जी. सुधीर बाबू ने बताया कि मवेशी व्यापारी को कुमार की वजह से लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसी रंजिश में उसने फायरिंग की। पुलिस ने तीन आरोपियों को शमशाबाद से गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल और कार बरामद की गई है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री संजय कुमार, भाजपा सांसद लक्ष्मण और पार्टी के अन्य नेताओं ने गुरुवार को अस्पताल जाकर कुमार से मुलाकात की। इस बीच, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उस समय रोक दिया जब वे इस घटना के विरोध में पुलिस महानिदेशक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed