फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Case Timeline: Hyderabad veterinary doctor Rape And Murder Case Telangana Police Encounter

हैदराबाद कांड: 9वें दिन चारों आरोपियों का एनकाउंटर, जानिए वारदात से अबतक का पूरा घटनाक्रम

Fri, 06 Dec 2019 08:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 06 Dec 2019 08:10 PM IST
सार

  • 27 नवंबर की रात  महिला पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी
  • 28 नवंबर को महिला पशु चिकित्सक का अधजला शव बरामद हुआ
  • दो दिसंबर को संसद में गूंजा था महिला पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या का मामला
  • नौ दिन बाद तेलंगाना पुलिस ने मुठभेड़ में चारों आरोपियों को मार गिराया 

विज्ञापन
Hyderabad Case Timeline: Hyderabad veterinary doctor Rape And Murder Case Telangana Police Encounter
हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर - फोटो : PTI

विस्तार

तेलंगाना के साइबराबाद में 27 और 28 नवंबर की दरमियानी रात को चार लोगों ने एक महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की गूंज सड़क से लेकर संसद तक सुनाई दी। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्रवार को जब तेलंगाना पुलिस चारों आरोपियों को नेशनल हाईवे-44 के नजदीक स्थित घटनास्थल पर क्राइम सीन को रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए लेकर गई तो उन्होंने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में चारों आरोपी मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए मामले की शुरुआत से मुठभेड़ तक का पूरा घटनाक्रम:

  • 27 नवंबर 2019: सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला पशु चिकित्सक के साथ चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शराब पीते हुए आरोपियों ने डॉक्टर को स्कूटी पार्क करते हुए देखा और दरिंगदी का प्लान बनाकर वारदात को अंजाम दिया। 
  • 28 नवंबर 2019:  25 वर्षीय महिला पशु चिकित्सक का अधजला शव शादनगर में एक पुल के नीचे मिला। शव मिलने के बाद इस जघन्य केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।
  • 29 नवंबर 2019: तेलंगाना पुलिस ने इस मामले की छानबीन के दौरान 20 से 24 साल के उम्र के चार लोगों को दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, शिवा, नवीन और सी चेन्नकेशवुलु के रूप में हुई।
  • 29 नवंबर 2019: कोर्ट ने  आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने कहा कि इस घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां ने सभी दोषियों को सबके सामने जिंदा जलाने की मांग की। 
  • 29 नवंबर: शादनगर बार असोसिएशन ने ऐलान किया कि डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को किसी भी तरह की कानूनी मदद नहीं दी जाएगी। हैदराबाद के वकीलों ने भी समर्थन दिया।
  • 30 नवबंर 2019: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तेजी से मुकदमा चलाने के लिए फास्ट ट्रैक अदालत के गठन की घोषणा की। राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्यों ने पीड़ित परिवारवालों से मुलाकात की।
  • एक दिसंबर 2019: तेलंगाना पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम महेंद्र रेड्डी ने इस मामले में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया।
  • दो दिसंबर 2019: तेलंगाना के हैदराबाद में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या का मामले की गूंज संसद में भी सुनाई दी।
  • तीन दिसंबर 2019: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कड़े कानून की मांग को लेकर दिल्ली में अनशन शुरू किया।
  • तीन दिसंबर 2019: चेरलापल्ली जेल में बंद चार आरोपियों में से एक चेन्नाकेशावुलू ने किडनी की बीमारी का इलाज मुहैया कराने की मांग की है।
  • चार दिसंबर 2019: हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई के लिए महबूबनगर जिला अदालत में जल्द एक विशेष कोर्ट के गठन का ऐलान।
  • छह दिसंबर 2019: केस के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस से हथियार छीनकर उनपर फायर किया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में चारो आरोपी ढेर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed