{"_id":"69060b068d099eabf2042bdc","slug":"hyderabad-bound-indigo-flight-receives-human-bomb-threat-new-in-hindi-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indigo: मानव बम की धमकी से हड़कंप, जेद्दा-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट मुंबई डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indigo: मानव बम की धमकी से हड़कंप, जेद्दा-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट मुंबई डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित
Sat, 01 Nov 2025 06:58 PM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/हैदराबाद
Published by: लव गौर
Updated Sat, 01 Nov 2025 06:58 PM IST
सार
Indigo Flight Hoax Bomb Threat: जेद्दा से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट को 'मानव बम' की धमकी मिली, जिसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया, जहां उसे सुरक्षित उतारा गया। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की एक फ्लाइट को मानव बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जेद्दा से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-68 को शनिवार सुबह मुंबई डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आरजीआईए) को ईमेल के जरिए विमान में मानव बम होने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद सनसनी फैल गई।
विमान की मुंबई हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग
इसके बाद तुरंत विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया, जहां विमान सुरक्षित रूप से मुंबई हवाईअड्डे पर उतार लिया गया। इसके बाद सुरक्षा जांच में कोई संदिग्ध विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा है।
विमान को हैदराबाद लैंड ना कराने की दी धमकी
पुलिस के अनुसार हैदराबाद एयरपोर्ट प्राधिकरण को शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे एक ईमेल मिला, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि जेद्दा-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट को हैदराबाद में लैंड ना करने दिया जाए। ईमेल में यह भी दावा किया गया कि विमान में एलटीटीई-आईएसआई से जुड़े ऑपरेटिव्स ने 1984 के मद्रास एयरपोर्ट विस्फोट जैसी साजिश रची है। संदेश मिलते ही सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया और विमान को एहतियातन मुंबई डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Nepal: 82 यात्रियों को लेकर जा रहे विमान में आई खराबी, भैरहवा में कराई गई आपात लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
जांच में कुछ नहीं मिला संदिग्ध
मुंबई में विमान को सुरक्षित उतारकर यात्रियों और सामान की पूरी सुरक्षा जांच की गई। पुलिस ने बताया कि जांच में किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध चीज नहीं मिली। एयरपोर्ट अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। इंडिगो के अनुसार स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एयरलाइन ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को आगे के संचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच में उनका पूरा सहयोग किया।
इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा कि यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया, उन्हें नियमित अपडेट और जलपान उपलब्ध कराए गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

"A security threat was received for IndiGo flight 6E 68 operating from Jeddah to Hyderabad on 1st November 2025. The aircraft was diverted to Mumbai. Following the established protocol, we informed the relevant authorities immediately and fully cooperated with them in carrying… pic.twitter.com/tSCVuwKBmK
— ANI (@ANI) November 1, 2025