फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hyderabad-auto-driver-beaten-to-death-over-rs-10-change-dispute-vattapally-AIMIM-MLA

तेलंगाना: 10 रुपये के छुट्टे पर शुरू हुए विवाद ने लिया खूनी मोड़, हैदराबाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 21 Sep 2026 08:58 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 21 Sep 2026 08:58 AM IST
सार

हैदराबाद के वट्टापल्ली इलाके में मामूली पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। रविवार शाम एक ऑटो चालक मोहम्मद मुकर्रम के साथ मारपीट की गई, जिसमें उसकी जान चली गई। एआईएमआईएम विधायक मोहम्मद मुबीन ने आरोप लगाया कि 10 रुपये के खुले पैसे को लेकर विवाद के बाद अजीम ने कुछ लोगों को बुलाया और चालक के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
hyderabad-auto-driver-beaten-to-death-over-rs-10-change-dispute-vattapally-AIMIM-MLA
10 रुपये के छुट्टे पर शुरू हुआ झगड़ा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

तेलंगाना के हैदराबाद में 10 रुपये के खुले पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद एक ऑटो चालक की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना रविवार शाम राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के वट्टापल्ली में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय एआईएमआईएम नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बहादुरपुरा से एआईएमआईएम विधायक मोहम्मद मुबीन ने मृतक की पहचान मोहम्मद मुकर्रम के तौर पर की। उन्होंने कहा, "यह घटना राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के वट्टापल्ली में हुई। इसी इलाके के रहने वाले मोहम्मद मुकर्रम नाम के ऑटो चालक की कल रात बेरहमी से हत्या कर दी गई।"
विज्ञापन


10 रुपये किराया मांगने पर पकड़ाया था 200 का नोट 
विधायक ने घटना का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए आरोप लगाया कि विवाद मामूली खुले पैसों को लेकर शुरू हुआ था। उन्होंने कहा, "विवाद केवल 10 रुपये के खुले पैसे को लेकर था। उसने 10 रुपये के किराये के लिए 200 रुपये का नोट दिया था। अजीम नाम के एक व्यक्ति ने, जो खुद को समाचार संवाददाता बताता है, उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उसने छह से आठ साथियों को बुलाया और उसकी पत्नी तथा बच्चों के सामने सड़क के बीच में पीट-पीटकर हत्या कर दी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मुबीन ने आगे आरोप लगाया, "अजीम, शोएब और उनके साथी इलाके में उपद्रव करने वाले लोगों के रूप में जाने जाते हैं और पूरे वट्टापल्ली इलाके में हंगामा कर रहे हैं। एक महीने में इसी सड़क पर यह दूसरी हत्या है।"

पुलिस ने दर्ज किया मामला
विधायक ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "हम राजेंद्रनगर के डीसीपी और हैदराबाद पुलिस आयुक्त से सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने, कड़ी कार्रवाई करने और इलाके में गश्त बढ़ाने की अपील करते हैं। हम मृतक के परिवार के साथ हैं और उनके लिए न्याय की मांग करते हैं।"


राजेंद्रनगर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।" आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed