{"_id":"614a3f51f86bc11a4a6de506","slug":"hyderabad-a-father-beat-up-his-three-year-old-girl-for-not-eating-food-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद : खाना नहीं खाने पर एक पिता ने अपनी तीन साल की बच्ची को पटककर पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद : खाना नहीं खाने पर एक पिता ने अपनी तीन साल की बच्ची को पटककर पीटा, केस दर्ज
Wed, 22 Sep 2021 01:53 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:53 AM IST
सार
हैदराबाद पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर की रात मेदक शहर में एक पिता ने खाना नहीं खाने पर अपनी तीन साल की बच्ची को रस्सी से पीटा। जिसके बाद इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद आरोपी पिता पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
beating kids- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
हैदराबाद के मेदक शहर में एक पिता पर अपनी तीन साल की बच्ची की पिटाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची को पीटते हुए पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, इसके बाद आरोपी पिता पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
हैदराबाद पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर की रात हुई इस घटना में नगरपालिका का एक 32 वर्षीय कर्मचारी खाना नहीं खाने पर अपनी बेटी को रस्सी से पीटने लगता है। इस वीडियो में बच्ची की मां पास खड़ी मुस्कुराती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी पिता उसे गले से पकड़कर उठाता है और जमीन पर पटक देता है। पुलिस ने बताया कि पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन