{"_id":"5c18b374bdec22571875b09e","slug":"hyderabad-28-december-asaduddin-owaisi-s-daughter-kudasia-n-alam-khan-s-son-barkat-will-tie-knot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद : 28 दिसंबर को असुद्दीन ओवैसी की बेटी कुदसिया और आलम खान के बेटे बरकत की है शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद : 28 दिसंबर को असुद्दीन ओवैसी की बेटी कुदसिया और आलम खान के बेटे बरकत की है शादी
Tue, 18 Dec 2018 02:14 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
ओवैसी की बेटी की सगाई
इस 28 दिसंबर को हैदराबाद के दो सियासी परिवारों के बीच तय रिश्तेदारी की धूमधाम से तैयारी चल रही है। एआईएमआईएम अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी की बेटी कुदसिया ओवैसी और टीआरएस से जुड़े आलम खान के बेटे बरकत आलम खान की शादी हो रही है।
आलम खान और ओवैसी परिवार पहले से एक दूसरे को जानते हैं । क्योंकि दोनों परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है इसलिए इस शादी के सियासी फायदे भी बताये जा रहे हैं ।
हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी जहां पूरे देश में अपने बयान को लेकर काफी मशहूर हैं तो अल्पसंख्यकों के लिए आवाज बुलंद करने वाले नेता भी हैं। वहीं, नवाब शाह आलम खान का नाम हैदराबाद में काफी मशहूर है।
विज्ञापन
कुदसिया के दूल्हे और ओवैसी के होने वाले दामाद के परिवार को लोग उन्हें उनके परोपकार के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। आलम खान ने अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक उत्थान की दिशा में काफी काम किया। हैदराबाद डेक्कन सिगरेट फैक्ट्री की गोलकोंडा सिगरेट हैदराबाद का एक जाना माना ब्रैंड रहा है।
डेक्कन सिगरेट फैक्ट्री शाह आलम के द्वारा ही संचालित की जाती थी। आलम खान कई सारे शैक्षणिक संस्थान भी चलाते हैं, जिसमें अनवरुल उलूम कॉलेज काफी मशहूर रहा है। बता दें कि बरकत, नवाब अहमद आलम खान के बेटे और नवाब शाह आलम के पोते हैं। बरकत ने पोस्ट ग्रैजुएट किया है और वह अपने परिवार का ही व्यापार संभालते हैं।यह परिवार हैदराबाद की पाक कला के लिए भी जाना जाता है।
शादी की तैयारी में ओवैसी काफी मशगुल हैं और खुद सभी नेता को आमंत्रण दे रहे हैं। पिछले हफ्ते ओवैसी अपने होने वाले समधी आलम खान के साथ मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को न्योता देने गये थे।