फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Husband says to police, wife doubt and quarrels with him due to Google Maps in Tamil Nadu

'पत्नी मुझ पर शक करती है, गूगल मैप्स ने मेरी जिंदगी में घोला जहर'

Sat, 23 May 2020 02:49 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: आसिम खान Updated Sat, 23 May 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
Husband says to police, wife doubt and quarrels with him due to Google Maps in Tamil Nadu
सांकेतिक तस्वीर

गूगल मैप्स वैसे तो लोगों को रास्ता बताने का काम करता है लेकिन इसकी वजह से एक दंपती के जीवन में परेशानी खड़ी हो गई है। गूगल मैप्स की वजह से एक पति इतना परेशान हो गया कि वो इसकी शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन जा पहुंचा। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के मइलादुथुराई में 49 वर्षीय आर. चंद्रशेखरन नामक शख्स ने आरोप लगाया कि गूगल मैप्स ने उसके वैवाहिक जीवन में जहर घोल दिया है। यह उसे ऐसी जगहों पर दिखाता है जहां वह कभी गया ही नहीं। पत्नी इसे लेकर रोज झगड़ा करती है। 
विज्ञापन


इस शख्स ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मोबाइल में ‘योर टाइमलाइन’ फीचर देखती है और सवाल पूछ-पूछकर परेशान करती है। इसे लेकर वह उसे सोने भी नहीं देती है। शिकायत में उसने कहा है कि मेरी पत्नी मुझसे अधिक गूगल मैप्स पर भरोसा करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखरन ने कहा कि पिछले कुछ महीने से उसकी पत्नी लगातार गूगल मैप्स का ‘योर टाइमलाइन’ फीचर देखकर सवाल करती रहती है कि आप कहां थे। गूगल की वजह से मेरा पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। मैं पत्नी के सवालों के जवाब नहीं दे पाता हूं। 


उसने कहा कि परिवार, संबंधियों, मेरे दोस्तों और काउंसलर के समझाने के बावजूद मेरी पत्नी किसी की नहीं सुन रही है। कई बार बताने के बावजूद वह मानने को तैयार नहीं है कि मैं सच बोल रहा हूं। चंद्रशेखरन ने अपनी शिकायत में कहा कि गूगल मैप्स के खिलाफ कार्रवाई करें और मुझे इंसाफ दिलाएं। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed