{"_id":"6316ea2c812f1e503d5c2de2","slug":"husband-killed-wife-by-hitting-on-her-head-with-a-heavy-lamp-know-all-about","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala : सिर पर भारी लैंप से वार कर पत्नी को मार डाला, चरित्र पर शंका का बुरा अंजाम, सलाखों में पति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala : सिर पर भारी लैंप से वार कर पत्नी को मार डाला, चरित्र पर शंका का बुरा अंजाम, सलाखों में पति
Tue, 06 Sep 2022 12:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:05 PM IST
सार
यह घटना तिरुवनंतपुरम जिले के वर्कला इलाके में हुई। 35 साल के अनीश ने मंगलवार तड़के करीब 2.30 बजे अपनी पत्नी के सिर पर कथित तौर पर धातु का दीपक दे मारा। इससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
केरल में पति ने की पत्नी की हत्या
- फोटो : istock
विस्तार
केरल के तिरुवनंतपुरम जिले से हैरान करने वाली खबर आई है। पति ने पत्नी के सिर में लैंप मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से पति पत्नी पर शंका करने लगा था। इसी शंका की परिणति हत्या में हुई। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह घटना तिरुवनंतपुरम जिले के वर्कला इलाके में हुई। 35 साल के अनीश ने मंगलवार तड़के करीब 2.30 बजे अपनी पत्नी के सिर पर कथित तौर पर धातु का दीपक दे मारा। इससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
दंपती अपनी शादी के बाद ही नौकरी के लिए खाड़ी के देश चले गए थे, लेकिन आरोपी के इलाज के लिए कुछ दिनों पूर्व ही केरल लौट आए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी अनीश को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके कारण उसने कथित तौर पर उस पर हमला किया जिससे पत्नी की मौत हो गई। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन