{"_id":"5fc95ae31c44045aca106fbc","slug":"husband-killed-wife-and-daughter-on-suspicion-of-illegal-relation-in-jamui-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के जमुई में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और बेटी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के जमुई में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और बेटी को मार डाला
Fri, 04 Dec 2020 03:08 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 04 Dec 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : PTI
बिहार के जमुई जिले में एक शख्स ने बुधवार की रात पत्नी और बेटी को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार की सुबह जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
यह घटना शहर के कल्याणपुर मोहल्ले की है। कल्याणपुर निवासी प्रमोद तांती ने बीती रात पत्नी रीता देवी और सात वर्षीय बेटी ज्योति की मार्बल काटने वाली मशीन से गला काटकर हत्या कर दी। दोनों की हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। लेकिन इस पूरी घटना को उसके एक बेटे ने देख लिया और पड़ोसियों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।
विज्ञापन