{"_id":"581a5f294f1c1bab314374a2","slug":"husband-cut-off-wife-s-nose-and-surrender-to-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से मायके में रह रही पत्नी की नाक काटकर पति ने कोतवाली में किया सरेंडर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक साल से मायके में रह रही पत्नी की नाक काटकर पति ने कोतवाली में किया सरेंडर
अमर उजाला ब्यूरो/ गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)
Updated Thu, 03 Nov 2016 03:18 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहेली के साथ कंप्यूटर का टेस्ट देने पैदल जा रही गांव रामपुर जंगल निवासी 22 वर्षीय राजकुमारी को उसके पति ने रास्ते में दबोच लिया और उसकी दांत से नाक काट डाली। इतना ही नहीं आरोपी पति नथ समेत काटी गई नाक लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पीड़ित और उसके घर वालों का आरोप है कि दहेज में बाइक और नकदी की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति ने नाक काट ली, जबकि आरोपी पति का कहना है कि वह कई बार अपनी पत्नी को विदा कराने गया, लेकिन पत्नी मायके में ही रहने की जिद पर अड़ी थी। इससे नाराज होकर घटना को अंजाम दिया।
गांव रामपुर जंगल निवासी रामभजन ने बताया कि उन्होंने साल भर पहले अपनी 21 वर्षीय पुत्री राजकुमारी का विवाह थाना मैलानी के गांव मोतीपुर निवासी शिवप्रसाद के साथ किया था। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर शादी के दो महीने के बाद ससुराल वालों ने पुत्री को मारपीट कर घर से भगा दिया। तब से राजकुमारी मायके में ही रह रही थी। वह कंप्यूटर का कोर्स भी करती है और इंटरमीडिएट की छात्रा है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को राजकुमारी अपनी सहेली शांति के साथ कंप्यूटर का टेस्ट देने लखीमपुर जा रही थी। कालीचरनपुर गांव की पुलिया के पास साइकिल से आए पति शिवप्रसाद ने उसे दबोच लिया और दांत से नाक काट दी। नथ समेत कटी नाक को लेकर वह गोला की ओर फरार हो गया। इधर राजकुमारी लहूलुहान होकर गिर पड़ी। सहेली शांति की सूचना पर रामभजन और उसकी मां रामगुनी मौके पर पहुंचे। माता पिता राजकुमारी को कोतवाली लाए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़ित लखीमपुर में आईटीआई भी कर रही है। उधर आरोपी पति कटी नाक लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि वह कई बार पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया, लेकिन राजकुमारी मायके में ही रहने की जिद पर अड़ी थी।