फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Husband confesses to murdering wife one and a half years ago say police

Kerala: पुलिस का दावा- पति ने डेढ़ साल बाद कबूली पत्नी की हत्या की बात, घर के आंगन में दफनाई थी लाश

Fri, 13 Jan 2023 07:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Jan 2023 07:02 PM IST
सार

जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख विवेक कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला घोंटने और शव दफनाने की बात कबूल की है। उसका दावा है कि उसने अकेले इस अपराध को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
Husband confesses to murdering wife one and a half years ago say police
पुलिस वैन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के दक्षिण कोच्चि जिले में डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी एक व्यक्ति ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने यहां शुक्रवार को यह दावा किया। 

विज्ञापन


कोच्चि ग्रामीण पुलिस ने संजीव (48 वर्षीय) संजीव को कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने और उसे अपने घर के आंगन में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख विवेक कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला घोंटने और शव दफनाने की बात कबूल की है। उसका दावा है कि उसने अकेले इस अपराध को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी ने बताया कि हत्या पिछले साल 16 अगस्त को की गई थी। हमें तारीख की पुष्टि करने की आवश्यकता है। उसने दावा कि उसने अपराध में रस्सियों का इस्तेमाल किया और महिला को जला दिया था। 

पुलिस के मुताबिक, महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। संजीव एसआईटी की निगरानी में था और सबूत जुटाने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई थी। 

 
शुरुआती जांच में पता चला कि संजीव ने अपनी पत्नी राम्या की हत्या फोन कॉल्स को लेकर हुए विवाद के बाद की थी। राम्या को यहां पास एडवनक्कड़ गांव में उसके घर के पास दफनाया गया था। एक साल पहले हत्या करने के बाद से आरोपी में घर में रह रहा था। पुलिस ने कहा, अवशेष घर के आंगन से मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed