फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Husband commits suicide by hanging 11 people in custody in tripura

दुखद: गांव वालों से तंग होकर महिला ने दी जान, गम में पति ने भी खत्म कर ली जिंदगी, 11 हिरासत में

Wed, 19 May 2021 05:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 19 May 2021 05:37 PM IST
सार

त्रिपुरा में ग्रीमीणों की प्रताड़ना से तंग आकर पहले पत्नी ने मौत को गले लगाया..फिर पति ने भी आत्महत्या कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। पुलिस ने इस मामले में कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। 

विज्ञापन
Husband commits suicide by hanging 11 people in custody in tripura
आत्महत्या

विस्तार

त्रिपुरा के युवक ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली। इसी महीने के पहले हफ्ते मे पत्नी ने  गांव वालों के आरोप और दवाब के कारण फांसी लगाकर जान दे दी थी । दक्षिण त्रिपुरा जिले के एक युवक की शादी पिछले साल हुई थी, लेकिन गांव के कुछ ग्रामीणों ने उसकी पत्नी पर कई संगीन आरोप लगाए थे, जिससे परेशान होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के बाद युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया। मंगलवार को युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान
पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों से पत्नी के मौत की घटना के बाद वह मानसिक तौर से अस्वस्थ चल रहा था और उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकार से जवाब देने को कहा था। सरकार के जवाब से पहले ही युवक ने आत्महत्या कर ली।  
विज्ञापन


युवती ने सुसाइड नोट लिखा 
पुलिस ने बताया कि युवती ने जब आत्महत्या की थी तो उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें गांव के 11 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है कि युवती और युवक ने जान क्यों दी । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed