पति ने गाल पर काटकर किया प्यार का इजहार, थाने पहुंची पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी के चेहरे पर काट लिया। मामले में पीड़ित पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। वहीं दक्षिण क्षेत्र में प्रेमी का फोन रिसीव करने पर जेठानी ने देवरानी की पिटाई करते हुए उसके चेहरे पर काट लिया। पुलिस देवरानी और जेठानी को थाने पर ले आई।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाखुर्द निवासी महिला के चेहरे पर पति ने काट लिया इसको लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। महिला पति की शिकायत करने थाना उत्तर पहुंची।
पुलिस ने महिला का सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराया
पुलिस ने महिला का सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराया है। वहीं दूसरा मामला दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलबाड़ी का है। एक ही घर में देवरानी और जेठानी रहती हैं। जेठानी ने फोन चार्ज करने के लिए देवरानी के कमरे में लगा दिया था। तभी फोन की घंटी बजी तो देवरानी ने फोन रिसीव करने के साथ ही बातचीत शुरू कर दी।
देवरानी द्वारा फोन रिसीव किए जाने को लेकर जेठानी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान जेठानी ने देवरानी की पिटाई करते हुए देवरानी की आंख के पास काट लिया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने ले आई। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। विवाद फोन रिसीव करने को लेकर हुआ था।