फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hurriyat should be included in all dialogues too says Mani Shankar Aiyar in Srinagar

मोदी सरकार को हुर्रियत नेताओं को भी बातचीत में शामिल करना चाहिए: मणिशंकर अय्यर

Sat, 25 Aug 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 25 Aug 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
Hurriyat should be included in all dialogues too says Mani Shankar Aiyar in Srinagar

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि कश्मीर विवाद सुलझाने के लिए हुर्रियत नेताओं को भी बातचीत में शामिल किया जाना चाहिए। शनिवार को श्रीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अय्यर ने पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'अगर मैं यहां आ रहा हूं तो इसका मतलब है कि 'मैं कश्मीरियों को अपना मानता हूं। अगर कोई अलग होना चाहता है तो हमें उनसे बातचीत करनी चाहिए। बातचीत हर किसी के साथ आयोजित की जानी चाहिए। मैं ऐसे कई कश्मीरियों को जानता हूं जो भारत के साथ ही रहना चाहते हैं।'
विज्ञापन

 



बता दें कि अय्यर अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने गुजरात चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। लेकिन बीते सप्ताह कांग्रेस ने उनका निलंबन वापस ले लिया। 

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने पिछले चार वर्षों में हुर्रियत के किसी भी नेता से औपचारिक संवाद नहीं किया है। हालांकि कई मौकों पर सरकार की तरफ से बातचीत की पेशकेश की गई है तो वहीं हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की तरफ से बातचीत से पहले कुछ शर्तों को मानने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed