{"_id":"592a9e324f1c1bf014bda97d","slug":"hundreds-of-kashmiri-youth-comes-out-to-participate-in-the-army-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अलगाववादियों के बंद की अपील को ठेंगा दिखा सेना भर्ती में पहुंचे 800 कश्मीरी युवा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
J&K: अलगाववादियों के बंद की अपील को ठेंगा दिखा सेना भर्ती में पहुंचे 800 कश्मीरी युवा
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 29 May 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जार अहमद भट के मारे जाने के बाद अलगाववादियों की तरफ से कश्मीर घाटी में बुलाए गए दो दिन के बंद को ठेंगा दिखाते हुए सैकड़ों कश्मीरी युवा रविवार को सेना भर्ती परीक्षा में शामिल हुए। बंद के पहले ही दिन श्रीनगर और पट्टन में सेना में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
राज्य के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन कुछ पत्थरबाज पैसे लेकर घाटी में माहौल बिगाड़ने की साजिश रहे हैं। सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं ने उपद्रवियों को नई राह दिखाई है।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी के अनुसार अलगाववादी गुटों के बंद के आह्वान की परवाह न करते हुए 799 उम्मीदवार पट्टन और श्रीनगर में रविवार को हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बैठे। यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी और दूसरे पदों पर चयन के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कुल 815 उम्मीदवारों में से फीजिकल और मेडिकल टेस्ट पास करने वाले 16 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा नहीं दी। अधिकारी ने कहा कि छात्रों ने शारीरिक परीक्षा और मेडिकल टेस्ट पहले ही उत्तीर्ण कर लिया है।
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर सब्जार भट के मारे जाने के बाद प्रदर्शनों के मद्देनजर कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए घाटी के कई हिस्सों में प्रशासन ने रविवार को कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई थीं।
बता दें कि कश्मीर घाटी में रविवार को हिंसा के कारण उपजे तनाव के बीच कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं। कश्मीर में रविवार को बड़गाम, बारामुला, शोपियां, अनंतनाग और श्रीनगर में तनाव के बीच भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट पर फिर प्रतिबंध लगा दिया है।