Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Human trafficker 'Abdul Salam' from Bangladesh arrested in Hyderabad, NIA gets great success

एनआईए को मिली बड़ी कामयाबी, बांग्लादेश से देह व्यापार करने वाला 'अब्दुल सलाम' हैदराबाद से गिरफ्तार

Sun, 24 May 2020 01:26 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 24 May 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Human trafficker 'Abdul Salam' from Bangladesh arrested in Hyderabad, NIA gets great success
फाइल फोटो - फोटो : PTI

एनआईए को हैदराबाद में बड़ी कामयाबी मिली है। यहां शनिवार को देह व्यापार के गिरोह का सरगना पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 47 साल का जस्टिन उर्फ अब्दुल सलाम देह व्यापार के लिए महिलाओं को बांग्लादेश से भारत लाता था।अब्दुल सीमापार मानव तस्करी करने वाले गिरोह का मुखिया तो था ही, इसके अलावा वह देश और हैदराबाद के कई इलाकों में वेश्यालय भी चलाता था।

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में पिछले साल आईपीसी की विभिन्न धाराओं और अनैतिक तस्करी निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

एफआईआर में बांग्लादेश से हैदराबाद समेत विभिन्न भारतीय शहरों में महिलाओं को लाकर उनका यौन शोषण कराने के आरोप दर्ज किए गए थे। एनआईए अधिकारियों के मुताबिक, जस्टिस अपने साथियों के साथ मिलकर बांग्लादेश और भारत के बीच एक संगठित नेटवर्क बनाया हुआ था। इस नेटवर्क के जरिये वे सभी बांग्लादेश में लड़कियों को बहकाते थे और उन्हें भारत लाकर देह व्यापार में ढकेल देते थे।
विज्ञापन


एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि जस्टिस से पहले इस गिरोह के सभी सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके थे, जिनमें तीन बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद यूसुफ खान, बिट्ठी बेगम और सोजिब शाइक और एक भारतीय नागरिक रूहुल अमीन ढाली भी शामिल हैं। इन चारों के खिलाफ इस साल मार्च में अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए अधिकारियों के मुताबिक, जस्टिन की गिरफ्तारी के बाद उसके पुश्तैनी और किराये के मकानों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके अपराधों से जुड़े कई सबूत मिले। इसके साथ कई कागजात और कुछ ही महीने पहले बांग्लादेश से लाई गईं दो युवा महिलाएं भी बरामद हुईं। इस मामले की एनआईए की तरफ से आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed