फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Human Rights Day President Droupadi Murmu attended function news in hindi

Human Rights Day: 'साइबर अपराध मानवाधिकारों के लिए खतरा', राष्ट्रपति मुर्म ने AI के प्रभाव पर की बात

Tue, 10 Dec 2024 03:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 10 Dec 2024 03:21 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि एआई अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कदम रख चुकी है और वह कई समस्याओं का समाधान कर रही है लेकिन हमारे सामने कई नई समस्याएं भी खड़ी हो रही है।

विज्ञापन
Human Rights Day President Droupadi Murmu attended function news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मानवाधिकार दिवस के मौके पर मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर अपराध एवं जलवायु परिवर्तन मानवाधिकारों के लिए नए खतरे हैं। मानवाधिकार दिवस हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है।
विज्ञापन



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "जब हम भविष्य की तरफ बढ़ रहे हैं तो हमारे सामने नयी उभरती चुनौतियां पेश हो रही हैं। साइबर अपराध, जलवायु परिवर्तन मानवाधिकारों के लिए नए खतरे हैं।" उन्होंने कहा कि डिजिटल युग परिवर्तनकारी तो है लेकिन इसके साथ साइबर अपराध, डीप फेक, गोपनीयता की चिंता और गलत सूचना का प्रसार जैसे जटिल मुद्दे भी सामने आए हैं।
विज्ञापन



राष्ट्रपति मुर्मू ने एआई और मानव जीवन पर उसके प्रभाव के पहलू पर भी बात की। उन्होंने कहा, "एआई अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कदम रख चुकी है और वह कई समस्याओं का समाधान कर रही है लेकिन हमारे सामने कई नई समस्याएं भी खड़ी हो रही है।" उन्होंने बताया कि अबतक मानवाधिकारों पर विमर्श मानव एजेंसी पर केंद्रित रहा है क्योंकि उल्लंघनकर्ता को मानव माना जाता है जिसमें करूणा अपराध बोध जैसी विविध मानवीय संवेदनाए होती हैं। जलवायु परिवर्तन पर बात करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह मुद्दा वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों की सोच पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed