फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hukum singh said he will release second list in kairana exodus case

कैराना में फिर फूटेगा सूची बम, हुकुम सिंह ने कहा- आज जारी करूंगा दूसरी सूची

Tue, 14 Jun 2016 05:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Tue, 14 Jun 2016 05:15 AM IST
विज्ञापन
hukum singh said he will release second list in kairana exodus case
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली

कैराना सांसद हुकुम सिंह द्वारा जारी सूची पर बवाल और सवालों के बीच सांसद ने एक और नई सूची जारी करने का ऐलान किया है। यह सूची उन 346 परिवारों से अलग होगी, जिसमें कैराना के साथ ही आसपास के कस्बों से घर छोड़कर जाने वालों के नाम शामिल होंगे। वहीं, जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी की गई पलायन करने वालों की सूची का सत्यापन कराया, जिसमें सांसद के दावों को खारिज किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन ने भी नौ ऐसे परिवार माने हैं, जिन्होंने आपराधिक घटनाओं के कारण कैराना से घर-परिवार और कारोबार छोड़कर चले गए। उधर, मुस्लिम युवाओं ने जिलाधिकारी को 40 नामों की वार्डवार सूची देकर कहा कि रोजगार और दूसरे कारणों से यह लोग भी कैराना छोड़कर गए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सांसद हुकुम सिंह ने पिछले दिनों सूची जारी कर दावा किया था कि कैराना से 346 हिंदू परिवार बीते ढाई साल में दहशत के कारण पलायन कर गए हैं। सांसद ने यह भी कहा था कि विशेष वर्ग के लोगों द्वारा टारगेट बनाकर वारदातें करने के कारण लोगों को मजबूरी वंश पलायन करना पड़ा। साथ ही कहा था कि कैराना में कश्मीर जैसे हालात पैदा किए जा रहे हैं। सांसद के इस दावे और सूची जारी करने के बाद हल्ला मचा, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा। 
विज्ञापन

वहीं, भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कैराना का मुद्दा उठाकर राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी। उधर, प्रदेश सरकार डैमेज कंट्रोल में जुटी तथा जिला प्रशासन को सूची के सत्यापन का आदेश दिया गया। सोमवार शाम तक जिला प्रशासन ने सूची में शामिल अधिकांश नामों का सत्यापन कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के सत्यापन का दावा
डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर हुए सत्यापन में नौ परिवार ऐसे हैं, जो आपराधिक घटना की वजह से दहशत में कैराना छोड़कर गए। इनके अलावा 68 परिवार 10  से 15 साल पूर्व रोजगार और तरक्की के लिए कैराना से दूसरे शहर में शिफ्ट हो गए, जबकि 32 नाम ऐसे हैं जो पांच साल पूर्व यहां से गए। वहीं, 15 लोग अपने घरों पर मौजूद मिले, जिनका नाम पलायन करने वालों की सूची में है। 


हिंदू शब्द को लेकर बैकफुट पर सांसद
सूची जारी करते समय भाजपा सांसद हुकुम सिंह की ओर से दावा किया गया था कि कैराना से 346 हिंदू परिवार पलायन कर गए हैं। उनके द्वारा जारी सूची पर भी हिंदू परिवारों की सूची ही लिखा गया था, मगर अब राजनीतिक दलों ने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए भाजपा पर पलटवार किया, तो भाजपा सांसद ने अपने बयान में बदलाव कर लिया। उनका कहना है कि मैं सिर्फ हिंदू के पलायन की बात नहीं कर रहा, जो पीड़ित थे उन्होंने पलायन किया और मैंने उनकी सूची जारी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed