{"_id":"646cbc0bfecf25902109f693","slug":"huge-quantities-of-explosives-fire-crackers-seized-in-wb-at-least-100-people-arrested-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पश्चिम बंगाल में कई जगह छोपमारी, भारी मात्रा में पटाखे जब्त; अब तक 55 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पश्चिम बंगाल में कई जगह छोपमारी, भारी मात्रा में पटाखे जब्त; अब तक 55 लोग गिरफ्तार
Tue, 23 May 2023 06:43 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 23 May 2023 06:43 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि अब तक हमने लगभग 34 हजार किलोग्राम विस्फोटक और प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए। इस सिलसिले में 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कुछ ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए। पुलिस ने इस सिलसिले में पटाखों के अवैध निर्माण कारखाने चलाने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की कार्रवाई शुरू की थी। कार्रवाई मंगलवार की दरमियानी रात तक चली। छापेमारी मुख्य रूप से नादिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में विभिन्न स्थानों पर हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक हमने लगभग 34 हजार किलोग्राम विस्फोटक और प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए। इस सिलसिले में 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारियां बीती रात छापेमारी के दौरान की गईं। पिछले आठ दिनों के दौरान ग्रामीण बंगाल में अवैध पटाखा निर्माण इकाइयों में विस्फोट की घटनाओं के मद्देनजर यह छापेमारी की गई है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मंगलवार को एक गोदाम में आग लग गई थी। इससे पहले भी कई विस्फोट की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बरूईपुर इलाके के हरल में 'बाजी बाजार' को बंद करने का फैसला किया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां के सभी व्यापारियों को एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस थाने में अपना कच्चा माल जमा करने के लिए कहा गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पटाखा निर्माण ईकाइयों के क्लस्टर स्थापित करने के अपनी सरकार के फैसले के बाद राज्य सचिवालय में हरल के व्यापारियों के साथ बैठक करने वाली हैं।