{"_id":"5ce21d63bdec22073a5fd569","slug":"huge-fire-broke-out-at-chemical-factory-near-silvassa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरा नगर हवेली: सिलवासा के करीब एक रसायन कारखाने में लगी भीषण आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दादरा नगर हवेली: सिलवासा के करीब एक रसायन कारखाने में लगी भीषण आग
Mon, 20 May 2019 08:54 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 20 May 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल फैक्ट्री में आग
- फोटो : ANI
दादरा नगर हवेली के सिलवासा स्थित एक रसायन कारखाने में भीषण आग लग गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि आग लगने का कारण क्या है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
रविवार की रात आग लगने के बाद सिलवासा के अतिरिक्त प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी ए.के. वाला का कहना है कि आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
अधिकारियों ने कहा कि यह आग रात करीब 10 बजे लगी और शीघ्र ही पूरे कारखाने में फैल गई जिसके कारण रसायन भरे ड्रमों में विस्फोट होने लगा।
ए.के. वाला ने बताया, "कई अग्निशमनकर्मी आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने दमन एवं वापी से भी अग्निशमन दल को बुलाया है। नजदीकी आलोक इंडस्ट्रीज और रिलायंस के अग्निशमनकर्मी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।"
Dadra and Nagar Haveli: Fire breaks out at a chemical factory in Silvassa; eight fire tenders are at the spot. pic.twitter.com/Zbm9mbTWFH
— ANI (@ANI) May 19, 2019