फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Huge errors in cbse board exam marks totalling

CBSE के रिजल्ट में आई बड़ी गड़बड़ी, बच्चे करा रहे वेरिफिकेशन

Sun, 18 Jun 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र Updated Sun, 18 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Huge errors in cbse board exam marks totalling

सीबीएसई के इस बार के रिजल्ट में कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। दिल्ली के रहने वाली सोनाली को 12वीं की परीक्षा में सभी विषयों में अच्छे अंक प्राप्त हुए, जबकि गणित में उसे केवल 68 अंक ही मिले। इसी प्रकार समीक्षा शर्मा को भी आश्चर्य हुआ जब उसे पता चला कि उसे गणित में केवल 42 अंक मिले, जबकि समीक्षा के अन्य विषयों में अंक काफी बेहतर थे।

विज्ञापन


इन दोनों स्टूडेंट ने सीबीएसई में रिजल्ट वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई किया था। अंकों की दोबारा गिनती के बाद समीक्षा को 42 के बजाय 90 अंक मिले जबकि सोनाली को 68 के बजाय 95 अंक मिले।इसी तरह मुंबई के रहने वाले मोहम्मद अफान, जिसने 80 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


अफान को गणित में केवल 50 अंक मिले जो वेरिफिकेशन के बाद उसे 90 अंक मिले। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जब सीबीएसई के अधिकारियों से इस विषय पर बात करने के लिए मेल किया गया, लेकिन खबर लिखने तक उनका कोई जवाब नहीं आया। हालांकि एक सिनियर अधिकारी ने बताया कि इस बार वेरिफिकेशन के लिए कई आप्लिकेशन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई में अभी केवल वेरिफिकेशन की ही सुविधा देता है, जबकि दोबारा जांच की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश के बाद ही मिलाती है। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि जो बच्चे अपने नंबर को लेकर पूरा विश्वास है वह तो वेरिफिकेशन के लिए जाएंगे, लेकिन जो बच्चे अपने अंक को लेकर इतना विश्वास नहीं है उनका क्या होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed