{"_id":"593ec9771126f4c70b8b4b78","slug":"cbse-neet-exam-2017-answer-key","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस दिन जारी होगी सीबीएसई नीट की ‘आंसर की’, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस दिन जारी होगी सीबीएसई नीट की ‘आंसर की’, जानिए
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
neet
- फोटो : amarujala
मेडिकल की प्रवेश परीक्षा सीबीएसई नीट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के साथ ही शाम को सीबीएसई ने ‘आंसर की’ की सूचना जारी कर दी। मंगलवार को बोर्ड नीट की आंसर की जारी करेगा। इस पर दो दिन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सीबीएसई नीट के ज्वाइंट सेक्रेटरी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 13 जून को एग्जाम की आंसर की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इस पर 13 व 14 जून को आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
आपत्तियों के बाद सीबीएसई 15 व 16 जून को अंतिम आंसर की जारी करेगा। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी सवाल पर आपत्ति है तो वह एक हजार रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
आपत्ति सही पाई गई तो पैसा वापस मिलेगा लेकिन अगर आपत्ति गलत पाई गई तो पैसा नहीं मिलेगा। आपत्ति देने के लिए छात्र को प्रमाण भी देना होगा।