फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Huge earthquake strikes Pacific Islands days after another tremor nearby triggered a tsunami

प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद एक बार फिर तगड़े झटके, सुनामी का खतरा नहीं

Tue, 16 Feb 2021 11:10 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 16 Feb 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Huge earthquake strikes Pacific Islands days after another tremor nearby triggered a tsunami
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

प्रशात महासागर में हाल ही में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद मंगलवार को एक और तगड़े झटके महसूस किए गए। दक्षिण प्रशांत महासागर के वानुअतु द्वीप में 6.2 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूएससीएस) ने इसकी जानकारी दी। भूकंप में अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली। ना ही सुनामी के खतरे की कोई खबर आई है। प्रशांत महासागर में आए भूकंप का केंद्र वानुअतु का शेफा प्रोविन्स बताया जा रहा है।

विज्ञापन


यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप जमीन से 14 किलोमीटर नीचे महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता को लेकर अभी भी कुछ संशय बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अन्य एजेंसियों से मिलान करने के बाद इसमें संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन


पहले भी महसूस किए गए भूकंप के झटके 
6.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से पहले भी मंगलवार सुबह करीब सात बजे झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 5.1 बताई जा रही है। यह भूकंप जमीन से 16 किलोमीटर नीचे था। जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप से किसी तरह के जान या माल का नुकसान नहीं हुआ है। पिछले हफ्ते भी दक्षिण प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता का तेज भूकंप आया था। इस वजह से छोटी सुनामी भी बन गई थी। यह भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके न्यूजीलैंड में भी महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वानुअतु में लंबे समय के बाद इतने तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय पत्रकार डैन मैक्गेरी ने ट्विटर पर लिखा, ''इतने वर्षों में इतनी तेज झटके कभी महसूस नहीं किए गए। अभी भी मेरी जान हलक में आई हुई है। बहुत ही तेज भूकंप।'' अच्छी बात यह रही कि इस तटीय देश पर सुनामी का खतरा नहीं पैदा हुआ। इससे पहले भी भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए. 5.5 और 5.7 तीव्रता वाले भूकंप से हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed