iPhone 16: भारत में आईफोन-16 के लिए मारामारी; सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें, भगदड़ जैसे हालात
कंपनी ने 9 सितंबर को अपने साल के सबसे बड़े इवेंट 'इट्स ग्लोटाइम' में AI फीचर्स के साथ आईफोन 16 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें चार नए आईफोन लॉन्च किए गए थे। इसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। एपल के इस इवेंट का नाम 'Apple Glowtime' रखा गया था।
विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी एपल की आईफोन-16 (iPhone 16) सीरीज की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई। लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सेल शुरू होते ही मुंबई में एपल के स्टोर के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग आधी रात से ही स्टोर के सामने लाइन लगाकर खड़े हो गए। स्टोर के पास लगी लाइनों में खड़े होने के लिए लोग भागते नजर आए।
#WATCH | Maharashtra: Apple begins its iPhone 16 series sale in India; a large number of people throng the company's store in Mumbai's BKC pic.twitter.com/5s049OUNbt
— ANI (@ANI) September 20, 2024विज्ञापन
मुंबई में एक एप्पल स्टोर के बाहर भगदड़ जैसे हालात देखने को मिले। स्टोर के बाहर खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं यहां 21 घंटे से हूं। मैं स्टोर में प्रवेश करने वाले कतार में सबसे पहले हूं। प्रबंधन काफी अच्छा है। iPhone 16 सीरीज में कई नए फीचर्स हैं। मुंबई के बीकेसी स्थित स्टोर के बाहर खड़े एक शख्स ने बताया कि इस फोन के लिए मुंबई में माहौल बिल्कुल नया है। पिछले साल मैं 17 घंटे कतार में खड़ा रहा था।
VIDEO | Huge crowd gathers outside an Apple store in Mumbai as the new iPhone 16 series goes on sale from today.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 20, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/rA61tyivaY
कंपनी ने 9 सितंबर को अपने साल के सबसे बड़े इवेंट 'इट्स ग्लोटाइम' में AI फीचर्स के साथ आईफोन 16 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें चार नए आईफोन लॉन्च किए गए थे। इसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। एपल के इस इवेंट का नाम 'Apple Glowtime' रखा गया था।
#WATCH | Long queues seen outside the Apple store in Delhi's Saket
— ANI (@ANI) September 20, 2024
Apple started its iPhone 16 series sale in India today. pic.twitter.com/hBboHFic9o
#WATCH | Mumbai: People purchase Apple's iPhone as the company began its iPhone 16 series sale in India today
— ANI (@ANI) September 20, 2024
A customer Akshay says, "I came at 6 am. I purchased the iPhone 16 Pro Max. I liked iOS 18 and the zoom camera quality has become better now, I came from Surat." https://t.co/KZsTgu6wyp pic.twitter.com/93vqlgolQk
#WATCH | Maharashtra: Apple begins its iPhone 16 series sale in India; a large number of people throng the company's store in Mumbai's BKC pic.twitter.com/Yvv9CGyXoA
— ANI (@ANI) September 20, 2024
#WATCH दिल्ली: एप्पल की आईफोन 16 खरीदने के लिए लोग साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में लंबी कतार में खड़े दिखे। pic.twitter.com/onX9OHfMIn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2024
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई के बीकेसी में कंपनी के स्टोर पर बड़ी संख्या में लोग आईफोन 16 खरीदने के लिए पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2024
एक ग्राहक ने कहा, "मैंने 5 मोबाइल बीबी और बच्चों के लिए लिया है। यहां का सर्विस बहुत अच्छा है.." https://t.co/spxeNY4nFK pic.twitter.com/Uekf88MUVk
जानें आईफोन 16 सीरीज के बारे में
- iPhone 16 के कैमरे को एक नए बटन पर स्लाइड करके कंट्रोल किया जा सकेगा। फोन में एक नया कंट्रोल बटन मिलेगा जिसे टास्क के लिए कस्टमाइज भी किया जा सकेगा। iPhone 16 के साथ A18 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। इसमें पहले के मुकाबले बेहतर न्यूरल इंजन दिया गया है।
- आईफोन 16 को 6.1 और आईफोन 16 प्लस 6.7 इंच की स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। iPhone 16 के साथ एक नया कैमरा कंट्रोल बटन दिया गया है और विजुअल इंटेलिजेंस फीचर भी है जो कि कैमरे के लिए है।
- iPhone 16 के साथ दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ मैक्रो और अल्ट्रा मोड भी है। कैमरे से 4K60 वीडियो डॉल्बी विजन के साथ रिकॉर्ड किया जा सकता है।
- iPhone 16 और iPhone 16 Plus अल्ट्रामरीन, टील, पिंक, व्हाइट, और ब्लैक रंगों में उपलब्ध होंगे। ये 128GB, 256GB, और 512GB स्टोरेज विकल्पों में आएंगे। iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये, जबकि iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये होगी।
- iPhone 16 और iPhone 16 Plus दोनों फोन में A18 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ iOS 18 भी है। दोनों फोन के साथ एआई का सपोर्ट है। दोनों फोन में XDR OLED डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। डिस्प्ले पर सेरेमिक शील्ड की प्रोटेक्शन है। फोन को IP68 की रेटिंग मिली है। iPhone 15 सीरीज की तरह दोनों फोन में 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.