फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Huge cache of arms and explosives recovered in Manipur

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक किए बरामद, 26 जनवरी से पहले धमाके की साजिश को किया नाकाम

Tue, 20 Dec 2022 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 20 Dec 2022 11:04 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक जोगेशचंद्र हाओबाम ने बताया कि हीरोक इलाके में पीएलए के कैडरों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद थौबल जिला पुलिस और असम राइफल्स ने एक संयुक्त अभियान चला कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Huge cache of arms and explosives recovered in Manipur
असम राइफल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को राज्य के थौबल जिले से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक जोगेशचंद्र हाओबाम ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि अगले साल गणतंत्र दिवस से पहले राज्य के सरकारी कार्यालयों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटकों और हथियारों का इस्तेमाल किया जाना था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हीरोक इलाके में पीएलए के कैडरों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद थौबल जिला पुलिस और असम राइफल्स ने एक संयुक्त अभियान चलाया। थौबल जिला पुलिस और असम राइफल्स के इस संयुक्त अभियान में दो कैडरों को पकड़ा गया।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जोगेशचंद्र हाओबाम ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ऑफ मणिपुर (पीएलए) के दो सदस्यों से पूछताछ के बाद हिरोक इलाके में यह बरामदगी की गई है। बरामद हथियारों में मैगजीन के साथ एक ग्लॉक 9एमएम पिस्टल, मैगजीन के साथ 9एमएम की दो अन्य पिस्टल, 9एमएम पिस्टल के 90 जिंदा राउंड, नौ चाइनीज हैंड ग्रेनेड, आठ डेटोनेटर और तीन वायरलेस डेटोनेटर रिसीवर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पकड़े गए आतंकवादियों ने खुलासा किया कि उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस समारोह से पहले घाटी के जिलों के सरकारी प्रतिष्ठानों में विस्फोट करने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed