फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HUDA demolished illegal houses and shops on three acres of land

HUDA ने तीन एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों व दुकानों को ढहाया 

Fri, 08 Dec 2017 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बल्लभगढ़
अमर उजाला ब्यूरो / बल्लभगढ़ Updated Fri, 08 Dec 2017 05:56 AM IST
विज्ञापन
HUDA demolished illegal houses and shops on three acres of land
हुडा
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने सेक्टर-3 के सामने बसी शिव कॉलोनी में बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों व दुकानों को तोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध किया, मगर पुलिस बल मौजूद होने के कारण वे ज्यादा देर तक विरोध नहीं कर पाए। इस मौके पर हुडा के कार्यकारी अभियंता राजीव शर्मा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थे। 
विज्ञापन


पढ़ें- हुडा का नाम बदला, विज बोले- HUDA और भूपेंद्र हुड्डा में कन्फ्यूज हो जाते थे लोग
विज्ञापन


सेक्टर-3 के सामने हुडा की बेश कीमती जमीन पर काफी लोगों ने अवैध रूप से मकान व दुकानें बनाई हुई हैं। इन अवैध निर्माणों को कई बार तोड़ने की कोशिश की गई। मगर पर्याप्त पुलिस बल नहीं मिल पाने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाती थी। बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुडा दस्ता कार्रवाई करने पहुंच गया। दस्ते ने लोगों को मकान खाली करने, नहीं तो तोड़ देने की चेतावनी दी। मगर लोगों ने मकान खाली नहीं किए। इस पर दस्ते ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने विरोध किया और दस्ते को भगाने के लिए हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed