फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hoysala era Jain temple found buried in the ground in Hassan district of Karnataka

कर्नाटक के हासन जिले में जमीन में दबा मिला होयसल कालीन जैन मंदिर

Wed, 10 Feb 2021 06:21 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 10 Feb 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Hoysala era Jain temple found buried in the ground in Hassan district of Karnataka
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक के हासन जिले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग को होयसल काल के प्राचीन जैन मंदिर का पता लगा है। विभाग को हासन जिले के हलेबीडु में होयसल काल से संबंधित एक जैन मंदिर के महत्वपूर्ण अवशेष मिले हैं। भगवान शांतिनाथ मंदिर के पास हो रही खोदाई में 12वीं से 14वीं शताब्दी के समय की कुछ दिलचस्प जानकारी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इस संबंध में एएसआई के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि संभवत: यह जैन मंदिर है, यह प्राचीन ढांचा विशाल मंच पर बना है जिस पर जटिल कलाकृतियां उकेरी गई हैं जो होयसल काल की विशेषता रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि मंदिर बेलुर तालुका के हलेबिदू के पास शांतिनाथ बसाडी में मिला है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि यह खोज महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि होयसल शासकों ने जैन धर्म को भी आश्रय दिया। उन्होंने बताया कि एएसआई के क्षेत्रीय निदेशक (दक्षिण क्षेत्र) डॉ. जी माहेश्वरी के नेतृत्व में एएसआई विभाग की टीम ने 20 जनवरी को उत्खनन का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंगलुरु परिक्षेत्र में एएसआई के पुरातत्व अधीक्षक शिवकांत बाजपेयी ने कहा, ‘‘टीला 30 मीटर गुना 20 मीटर है। हमनें मंदिर के निचले हिस्से की खुदाई की है और कई कलाकृतियां एवं मूर्तियां वहां से मिली हैं। यह जैन मंदिर लग रहा है। यह महज शुरुआत है और नजदीक में कुछ बड़े मंदिर भी हो सकते हैं।’’  उन्होंने अंदेशा जताया कि खुदाई में कुछ और महत्वपूर्ण अवशेष भी मिल सकते हैं। 


मंदिर के अवशेषों को उजागर करने के अलावा एएसआई टीम ने एक जैन उपासक की मूर्ति भी बरामद की है। उन्होंने कहा कि यह मूर्ति होयसल काल के क्लासिक मूर्तिकला का नमूना है और यह 2 फीट ऊंची है। उल्लेखनीय है कि होयसल राजवंश ने 12वीं से 14वीं शताब्दी तक इस इलाके पर राज किया था और उस समय के सभी संप्रदायों को सरंक्षण प्रदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed