फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Howdy Modi event More than 54 thousand people registered, american leaders are happy

ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' का जलवा, अमेरिकी में देखने को मिलेगा दिल्ली के रामलीला मैदान जैसा नजारा

Sat, 07 Sep 2019 06:38 AM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 07 Sep 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
Howdy Modi event More than 54 thousand people registered, american leaders are happy
Howdy Modi - फोटो : Howdy Modi

अमेरिका के ह्यूस्टन में 22 सितंंबर को होने वाले 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में दिल्ली के रामलीला मैदान जैसा नजारा देखने को मिल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी एनजीओ 'टेक्सास इंडिया फोरम' (टीआइएफ) ने अभी तक 54 हजार से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन कर दिया है। इस मेगा शो की तैयारी बिल्कुल देसी अंदाज में की जा रही है।

विज्ञापन

हो रही हैं बड़ी तैयारियां

ह्यूस्टन में होने वाले कार्यक्रम में लोगों के सिर पर 'हाउडी मोदी' की टोपी के साथ बदन पर 'सांझा सपने, उज्ज्वल भविष्य' के स्लोगन वाली टी-शर्ट भी दिखेगी। इसके अलावा 'हाउडी मोदी' के बैनर और पोस्टर भी तैयार कराए जा रहे हैं। वहां आने वाले हर व्यक्ति के हाथ में तिरंगा होगा। एनआरजी स्टेडियम में होने जा रहे इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए आसपास के कई बड़े पार्किंग स्थल बुक कराए गए हैं। ग्रेटर ह्यूस्टन एरिया से लोगों को स्टेडियम तक लाने के लिए 300 से ज्यादा बसों की व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों को मेट्रो से आने की सलाह देकर उन्हें इसका रुट भी समझाया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति ई-मेल के जरिए या टीआइएफ की वेबसाइट पर जाकर यह जानकारी हासिल कर सकता है।

विज्ञापन

एक हजार से अधिक वालंटियर

'हाउडी मोदी' आयोजक कमेटी टीआइएफ के संयोजक जुगल मलानी के मुताबिक, इस कार्यक्रम को लेकर अमेरिकन-भारतीयों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। एनआरजी स्टेडियम में पीएम मोदी को सुनने के इच्छुक 50 हजार से ज्यादा लोग अगस्त माह में ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस मेगा शो को सफल बनाने के लिए एक हजार से अधिक वालंटियर दिन-रात अपने काम में लगे हैं। इसके अलावा 650 से ज्यादा विभिन्न संगठन भी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। अमेरिका में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूस्टन में पांच लाख भारतीय-अमेरिकी

माना जा रहा है कि पोप फ्रांसिस के बाद किसी भी विदेशी नेता को सुनने के लिए इस मेगा शो में अब तक सबसे ज्यादा लाइव ऑडियंस होंगी। एनआरजी स्टेडियम को सुबह 7.30 बजे खोल दिया जाएगा। ह्यूस्टन को अमेरिका का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर माना जाता है। यहां पांच लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग रहते हैं। टीआइएफ के प्रवक्ता गीतेश देसाई के अनुसार, यह मेगा शो सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे चलेगा, इसके लिए तीन सौ बसों की व्यवस्था की गई है ।प्रत्येक बस में दो-दो वालंटियर रहेंगे।

मेट्रो सेवा भी उपलब्ध

आयोजकों ने 24 घंटे काम करने वाला एक सूचना केंद्र स्थापित किया है। यहां पर कोई भी व्यक्ति ईमेल या फोन के जरिए शो से संबंधित जानकारी ले सकता है। फ्री बस सेवा कहां पर और कितने बजे चाहिए, इसके लिए लोगों को पहले ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा। स्टेडियम के निकट ही एनआरजी पार्क मेट्रो स्टेशन भी है, जहां से स्टेडियम दस मिनट में पैदल पहुंचा जा सकता है। निजी पार्किंग सुविधा लेने के लिए तीन डॉलर खर्च करने होंगे। जितने रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उतनी ही संख्या में तिरंगे, टोपी और टी-शर्ट तैयार करने का ऑर्डर दिया गया है।

साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूत बनाने का संदेश देने वाले बैनर-पोस्टर भी तैयार कराए जा रहे हैं। बता दें कि 2014 में पीएम मोदी के न्यूयॉर्क के मैडीसन स्क्वायर गार्डन और 2016 में सिलिकॉन वैली में आयोजित हुए समारोह में 22 हजार से अधिक लोगों ने शिरकत की थी।

छात्र संगठन भी मैदान में कूदे

इस मेगा शो के प्रति छात्रों के उत्साह को देखते हुए अलग से स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु की गई थी। जिसमें कई हजार स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन करा दिया है। सीट फुल होने के कारण अब यह प्रक्रिया बंद कर दी गई है। टेक्सास के अमेरिकन भारतीय छात्र संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडियन स्टूडेंट, चक्र इंडियन स्टूडेंट एसोसिएशन, फ्रेंडस ऑफ इंडिया और ग्रेजुएट इंडियन स्टूडेंट ऑर्गेनाईजेशन के सैंकड़ों पदाधिकारी 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। ह्यूस्टन को व्यापार का एक बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां चार बड़े ट्रेड पार्ट्नर हैं, जिनमें भारत के अलावा ब्राजील, चीन और मैक्सिको शामिल हैं।

ह्यूस्टन में भारत से टेक्स्टाइल तो यहां से पेट्रोलियम, केमिकल, गैस और ट्रांसपोर्टेशन का निर्यात होता है। बहुत से भारतीय स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पूरी कर टेक्सास की कंपनियों में जॉब कर लेते हैं।

'हाउडी मोदी' से अमेरिकी नेता भी खुश

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट का कहना है, पिछले साल भारत दौरे के दौरान पीएम मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान का विषय था। मैं अब मोदी के ह्यूस्टन टेक्सास दौरे को लेकर उत्साहित हूं। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत होंगे। यूएस सीनेटर जॉन कॉर्नयन कहते हैं, मैं टेक्सास में रहने वाले हजारों अमेरिकन भारतीयों की ओर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। भारत सुरक्षा और आर्थिक मामलों के क्षेत्र में सदैव अमेरिका का पार्टनर बना रहेगा।



उनकी टेक्सास यात्रा से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर का कहना है, मोदी की यह यात्रा न केवल यहां के भारतीयों के लिए, बल्कि इस पूरे क्षेत्र के लिए लाभदायक साबित होगी। उनके इस दौरे से दोनों देशों के आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में संबंध मजबूत होंगे, जिससे इससे हर ह्यूस्टन वासी लाभान्वित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed