फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How To Make Fake Rs. 2,000 Notes? Bengaluru Men Used A Copier And Glitter Pen

ग्लिटर पैन से बनाते थे 2000 के नोट, गिरोह का भंडाफोड़

Thu, 22 Dec 2016 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
How To Make Fake Rs. 2,000 Notes? Bengaluru Men Used A Copier And Glitter Pen
- फोटो : demo

बेंगलुरु पुलिस ने 2000 रुपये के नकली नोट बनाने वाले चार लोगों के गिरोह को दबोचा है। आरोपियों की शातिराना करतूत तब पकड़ी गई जब एक दुकानदार ने नकली नोट पहचान लिया और पुलिस को सूचित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इन शातिरों ने नकली नोट बनाने का ऐसा जुगाड़ ईजाद किया कि यकीन कर पाना मुश्किल है। आरोपी नकली नोट बनाने में ग्लिटर पैन का इस्तेमाल करते थे। कई दुकानदार इनके नकली नोटों से गच्चा खा गए। आरोपियों ने नकली नोटों को शराब की दुकानों पर चलाया। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस इनकी निशानदेही पर नकली नोटों को बरामद करने में लगी है।

ऐसे दबोचे गए

How To Make Fake Rs. 2,000 Notes? Bengaluru Men Used A Copier And Glitter Pen
2000 Note - फोटो : demo

एक दुकानदार को नोट लेने पर शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तफ्तीश में पाया कि नोट नकली है। आरोपियों ने नकली नोटों का धंधा शुरू ही किया था और महज चार दिन ही नकली नोटों को कुछ दुकानों पर चलाया था। बीते शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

आईटीआई डिप्लोमा होल्डर बना रहे थे नकली नोट

पुलिस की मानें को आरोपियों में दो आईटीआई डिप्लोमा होल्डर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक शशांक, मधु कुमार, किरण कुमार और नागराज नाम के आरोपी इस गोरखधंधे में शामिल थे। आरोपी अपने एक दोस्त की फोटोकॉपी की दुकान से 2000 रुपये के नोट की रंगीन प्रति निकालकर बनाते थे।

ऐसे बनाते थे 2000 रुपये का नकली नोट

How To Make Fake Rs. 2,000 Notes? Bengaluru Men Used A Copier And Glitter Pen

आरोपी अपने दोस्त की फोटोकॉपी की दुकान से 2000 रुपये के नोट की रंगीन प्रति निकालकर उसे असली नोट के आकार में काटते थे। इसके बाद हरे रंग के ग्लिटर (एक प्रकार की स्याही) पैन से उसे असली नोट जैसा रूप देते थे। 

आरोपियों में से दो लोग एक मोबाइल शॉप पर काम करते हैं। एक आरोपी मैकेनिक है और एक ऑटो चलाता है।

चारों आरोपियों ने आठ शराब की दुकानों पर नकली नोट चलाए। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने 2000 रुपये की कुल 25 नकली नोट बाजार में चलाए। अब उनकी निशानदेही पर पुलिस नकली नोटों को जब्त करने में लगी है।

पुलिस की मानों को आरोपियों द्वारा बनाए गए नकली नोट पहली नजर में एकदम असली लगते हैं। लेकिन उन्हें छूने पर उनके कागज में फर्क महसूस होता है। पुलिस के मुताबिक अगर आपको असली नोटों के फीचर पता हैं तो आप आसानी से उन्हें पहचान सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed