फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How to check your name in the voter list for BMC elections 2026?

BMC Election: आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में वोट डालने से पहले ऐसे जानें

Tue, 13 Jan 2026 07:22 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 13 Jan 2026 07:22 PM IST
सार

महाराष्ट्र में 15 जनवरी को नगर निगम चुनाव है। अगर आप भी महाराष्ट्र के मतदाता हैं तो वोट डालने जाने से पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। जानें पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन
How to check your name in the voter list for BMC elections 2026?
बीएमसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों सीटों पर 15 जनवरी को चुनाव होगा। वहीं, 16 जनवरी को मतगणना होगा। इसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) भी शामिल है। यह मतदान एक चरण में होना है। बीएमसी भारत का सबसे बड़ा और अमीर नगर निगम है। ऐसे में सवाल यह है कि मतदान करने से पहले आप अपना नाम वोटर लिस्ट में कैसे चेक कर सकते हैं...?

विज्ञापन

मतदाता सूची में अपना नाम कैसे जांचें करे?

  • मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आप महाराष्ट्र वोटर लिस्ट की वेबसाइट mahasecvoterlist.in पर जाएं। 
  •  यहां आप अपना पूरा नाम या अपना EPIC नंबर डालकर अपना नाम खोज सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनएसवीपी)

  • इसके अलावा आप राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनएसवीपी) की वेबसाइट  voters.eci.gov.in पर जाकर नाम चेक कर सकते हैं।
  •  यहां आप 'मतदाता सूची में अपना नाम खोजें' विकल्प पर क्लिक करें। फिर अपने ईपीआईसी नंबर का उपयोग करके आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही चुनाव आयोग का वोटर हेल्पलाइन एप भी है, जिसे आप eci.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप पर भी आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं। 

विज्ञापन

बीएमसी में 1.03 करोड़ मतदाता 
बीएमसी की सभी 227 वार्डों में 1.03 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के योग्य हैं।

किस गठबंधन के कितने उम्मीदवार हैं मैदान में
सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा-शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की बात करें तो, बीएसी के लिए महायुति के घटक दल भाजपा 137 और शिव सेना 90 सीटों पर चुनावी मैदान में हैं। इसके साथ ही महायुति की तीसरी सहयोगी, जो विधानसभा में गठबंधन के साथ है, उसने अकेले चुनाव लड़ने का एलान करते हुए 94 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। 

वहीं, कांग्रेस के 143 उम्मीदवार मैदान में है। वीबीए ने 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारें हैं। कांग्रेस की एक और सहयोगी है राष्ट्रीय समाज पक्ष। यह छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है।  पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) 150 से ज्याजा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एनसीपी (एसपी) 11 सीटों पर, और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मानसे) बाकी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed