सवाल: टीकाकरण के बाद भी कितनी सावधानी जरूरी? अमर उजाला के मंच पर विशेषज्ञ देंगे जवाब
विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। लाखों लोग इस खौफनाक बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान कोरोना टीकाकरण पर काफी जोर दिया जा रहा है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जाने-माने विशेषज्ञ आपको बताएंगे कि टीकाकरण के बाद भी कितनी सावधानी जरूरी है? विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे। इसमें आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। हमारा व्हाट्सएप नंबर 7982831570 है।
इस विषय पर होगी लाइव चर्चा
8 जून यानी आज शाम 5 बजे वैक्सीनेशन के बाद भी कितनी सावधानी जरूरी है? इस दौरान विशेषज्ञ बताएंगे कि टीका लगवाने के बाद किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? टीका लगवाने के बाद क्या दिक्कत होती है? अगर तबीयत बिगड़ रही है तो क्या करना चाहिए? अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से हो रही इस चर्चा में विशेषज्ञ काफी जानकारी देंगे। इस दौरान ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुनील बालियान पाठकों के सवालों के जवाब देंगे।
लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू
बता दें कि कोरोना टीकाकरण से संबंधित सवालों के जवाब जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/), ट्विटर हैंडल (https://twitter.com/AmarUjalaNews/status/1395010298856177668) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/channel/UCP_wvXToU5ohFLbTAkatvsw) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो। साथ ही, आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप नंबर 7982831570 पर भी भेज सकते हैं।
लगातार बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले
गौरतलब है कि देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब घटती नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण के मरीजों में भले ही कमी आ गई है, लेकिन कोविड से होने वाली मौतों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ रहे मामलों ने खौफ बढ़ा दिया है।