फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How many MPs from Kerala adopted a village, ensured development? asks Suresh Gopi

Kerala: 'केरल के कितने सांसदों ने गांवों को गोद लिया और उनका विकास सुनिश्चित किया', सुरेश गोपी ने किया सवाल

Sat, 14 Sep 2024 04:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Sep 2024 04:13 PM IST
सार

Kerala: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दावा किया कि तिरुवनंतपुरम से चुनाव जीतने वाले किसी भी सांसद ने वर्षों से वेल्लायनी के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब वह राज्यसभा सांसद थे, तो उन्होंने गांव में बुनियादी सुविधाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुनिश्चित करने की पहल की थी। 

विज्ञापन
How many MPs from Kerala adopted a village, ensured development? asks Suresh Gopi
सुरेश गोपी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने शनिवार को सवाल किया कि केरल में कितने सांसदों ने गांवों को गोद लिया और उनका विकास सुनिश्चित किया, जैसा कि केंद्र ने यहां वेल्लायनी में किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत का मतलब लोगो की मदद करना होना चाहिए। 

विज्ञापन


'सांसदों ने वर्षों तक नहीं किया वेल्लायनी का विकास'
पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने यह भी दावा किया कि तिरुवनंतपुरम से चुनाव जीतने वाले किसी भी सांसद ने वर्षों से वेल्लायनी के विकास के लिए कुछ नहीं किया। गांव में आयोजित एक समारोह में बोलते हुए गोपी ने कहा कि जब वह राज्यसभा सांसद थे, तो उन्होंने गांव में बुनियादी सुविधाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुनिश्चित करने की पहल की थी। 
विज्ञापन


'चुनाव जीतने का मतलब जनता के लिए काम करना'
गोपी ने कहा, राज्य में कितने सांसद कह सकते हैं कि उन्होंने एक गांव को गोद लिया और उसका बुनियादी विकास सुनिश्चित किया और गांव की प्रकृति को बनाए रखा, उसे एक कंक्रीट के जंगल में नहीं बदला? उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का मतलब केवल सत्ता में आना नहीं है, बल्कि इसका मकसद लोगों की भलाई के लिए काम करना होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'नए विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल अब समय की की जरूरत'
उदाहरण के तौर पर गोपी ने बताया कि कैसे उन्होंने एक गांव में विकास की पहल की और गांव की पारंपरिक खूबसूरती और ग्रामीण पहचान बनाए रखी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में और अधिक पर्यक स्थलों का निर्माण करने की जरूरत और उन्हें विश्व स्तरीय स्थलों के रूप में पेश किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए पर्यटक स्थल अब समय की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वेल्लायनी झील को विकसित किया जाएगा, ताकि यह न केवल तिरुवनंतपुरम के लिए पीने का पानी का स्त्रोत बने बल्कि वझिंजम समुद्री बंदरगाह पर आने वाले विशाल जहाजों के भी काम आए। इसलिए, इसके आसपास किसी बड़े निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed