फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How Many Candidates In UP Elections are Criminals and Millionaire

18 प्रतिशत दागी, 30 प्रतिशत करोड़पति चुनाव मैदान में

Mon, 06 Mar 2017 04:31 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर} Updated Mon, 06 Mar 2017 04:31 AM IST
विज्ञापन
How Many Candidates In UP Elections are Criminals and Millionaire
नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव - फोटो : twitter
उत्तर प्रदेश में सत्रहवीं विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में कुल 4,853 प्रत्याशी मैदान में हैं। इलेक्शन वॉच ने सातों चरण के प्रत्याशियों का लेखा-जोखा रविवार को जारी किया। इसके मुताबिक चुनाव में किस्मत आजमा रहा लगभग हर पांचवां प्रत्याशी दागी है। किसी पर हत्या का मुकदमा दर्ज है तो किसी पर सामूहिक दुष्कर्म का। हालांकि यह संख्या 2012 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले लगभग आधी है।
विज्ञापन


2012 में 35 प्रतिशत दागी मैदान में थे। इस बार यह संख्या 18 प्रतिशत है। इस चुनाव में 859 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। इनमें 704 प्रत्याशियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं। कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनके खिलाफ हलफनामा दाखिल करने के बाद हत्या, बलात्कार और सामूहिक दुष्कर्म के केस दर्ज किए गए। इनमें सपा प्रत्याशी गायत्री प्रसाद प्रजापति व अरुण वर्मा, पीस पार्टी के डॉ. अय्यूब और बसपा के बज्मी सिद्दीकी शामिल हैं।
विज्ञापन


बसपा के सबसे अधिक दागी, भाजपा और सपा के भी कम नहीं
बसपा ने सबसे अधिक दागी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। उसके 400 प्रत्याशियों में से 150 प्रत्याशी दागी हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा है जिसके 383 में से 137 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सपा के 307 में से 113 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के 114 में से 36 उम्मीदवार तथा रालोद के 276 प्रत्याशियों में से 56 प्रत्याशी दागी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने करोड़पति और अरबपति हैं मैदान में

How Many Candidates In UP Elections are Criminals and Millionaire
मायावती
30 प्रतिशत करोड़पति भी मैदान में
चुनावी जंग में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या भी कम नहीं है। पहले दो चरण के उम्मीदवारों में 36-36 प्रतिशत उम्मीदवारों ने खुद को करोड़पति बताया था, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा, यह संख्या घटती चली गई। सातों चरण को मिलाकर 30 प्रतिशत प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है। तीन प्रत्याशी अरबपति हैं जबकि 1454 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

किस पार्टी में कुल कितने करोड़पति
इन चुनावों में बाहुबलियों के अलावा करोड़पतियों को भी जमकर मैदान में उतारा है। बसपा ने 400 उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं, जिसमें से 335 उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 383 में से 302 उम्मीदवार करोड़पति हैं। सपा के 307 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें करोड़पतियों की संख्या 243 है। वहीं रालोद के 276 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 99 है। कांग्रेस ने 114 प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जिसमें 75 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

इसके अलावा जो 3 प्रत्याशी अरबपति हैं, उन्हें बसपा, भाजपा और कांग्रेस ने टिकट दिया है। आगरा दक्षिण से नजीर अहमद को कांग्रेस ने मैदान मे उतारा है। उनकी संपत्ति 211 करोड़ रुपए की है। बसपा ने मुबारकपुर से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को टिकट दिया है, जिनके पास 118 करोड़ी की संपत्ति है। एसके शर्मा मांट से भाजपा उम्मीदवार हैं, जो 114 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed