फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How does Justice Chelameswar, two-year senior in HC become junior to Justice Mishra in SC?

HC में दो साल के सीनियर जस्टिस चेलमेश्वर कैसे SC में हो गए जस्टिस मिश्रा से जूनियर?

Sat, 13 Jan 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jan 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
How does Justice Chelameswar, two-year senior in HC become junior to Justice Mishra in SC?
सुप्रीम कोर्ट, जज

न्यायपालिका जो भारतीय लोकतंत्र का एक स्तंभ है अपने कई सिद्धांतों के लिए जाना जाता है। इनमें से ही एक ऐसा नियम भी यहां सैद्धांतिक है, जो यह तय करता है कि कौन सीनियर है और कौन जूनियर? अपॉइंटमेंट के आधार पर यह विरोधाभास खत्म करने के लिए नियम है कि जो भी जज पहले शपथ लेता है वो सीनियर हो जाता है। बेशक इसमें आगे-पीछे का ही अंतर क्यों ना हो।

विज्ञापन


देश की न्यायपालिका में कल जो सामने आया उससे यह बात गौर करने वाली है कि जस्टिस जे. चेलमेश्वर आखिर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से कितने जूनियर हैं। जैसा की कहा जाता है कि चेलमेश्वर का सुप्रीम कोर्ट में नंबर दो का स्थान है तो आपको बता दें कि उनके करियर में ऐसा भी समय था जब वो दीपक मिश्रा से पूरे दो साल सीनियर थे।
विज्ञापन


ऐसा क्या हुआ कि जस्टिस चेलमेश्वर हो गए दीपक मिश्रा से जूनियर?

खास तौर पर यह बताना जरूरी है कि जो जज सुप्रीम कोर्ट में अपॉइंट किए जाते हैं उन्हें हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस होने का फायदा मिलता भी है कि नहीं, तो बता दें कि ऐसा देखने को नहीं मिलता। सीनियर्टी के चलते दीपक मिश्रा ने चलमेश्वर की जिस बात को खारिज किया उसका कारण उनका प्रोटोकॉल है लेकिन जो जज एक समय में खुद चेलमेश्वर से दो साल जूनियर रहे हों वो आखिर किस सिद्धांत से अब उन्हीं के सीनियर हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जून, 1997 में चेलमेश्वर हाई कोर्ट के जज बने, इसके बाद वो गुवाहाटी हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस नियुक्त हुए 3 मई, 2007 में। अब समझ लीजिए कि गुवाहाटी हाई कोर्ट में चेलमेश्वर के चीफ जस्टिस बनने के पूरे दो साल बाद जस्टिस मिश्रा किसी कोर्ट में चीफ हुए। जस्टिस मिश्रा को यह पद 23 दिसंबर 2009 में यहां तक कि जस्टिस खेहर भी नवंबर, 2009 में हाई कोर्ट चीफ हुए। 


ऐसे में जस्टिस चेलमेश्वर तब जस्टिस मिश्रा से जूनियर हो गए जब दोनों ने एक ही दिन (10 अक्टूबर 2011) सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति ली। फर्क बस इतना था कि पहले शपथ लेने वाले जस्टिस मिश्रा थे, इसलिए वो जस्टिस चेलमेश्वर से सीनियर हो बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed