फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   how disclosure of records related to impeachment motion would breach of parliamentary privileges:cic

महाभियोग प्रस्ताव की जानकारी सार्वजनिक करने से कैसे होगा विशेषाधिकार उल्लंघन: सीआईसी

Thu, 21 Jun 2018 09:40 PM IST
एजेंसी, नई दिल्
एजेंसी, नई दिल् Updated Thu, 21 Jun 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
how disclosure of records related to impeachment motion would breach of parliamentary privileges:cic

केंद्रीय सूचना आयोग ने राज्यसभा सचिव से पूछा है कि आखिर किस तरह से हैदराबाद हाईकोर्ट के जज सीवी नागार्जुन रेड्डी के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने से संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन होगा? यह सवाल मुख्य सूचना आयुक्त आरके माथुर ने एस मलेश्वर राव की याचिका पर हाल पर पूछा।

विज्ञापन


अपनी आरटीआई याचिका में राव ने राज्यसभा के उन सदस्यों की संख्या की जानकारी मांगी है जिन्होंने महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया और उसे पेश किया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य लोगों के साथ सदस्यों की भागीदारी के संबंध में नियम-कानून की जानकारी मांगी। 
विज्ञापन


राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों ने कहा कि राव को कुछ जानकारियां दी गईं लेकिन प्रस्ताव पेश करने से संबंधित रिकॉर्ड, प्रस्ताव को समर्थन न देने वाले लोगों के नामों आदि की जानकारी नहीं दी गई। ये जानकारयां सदन के महासचिव के तहत होती हैं जिन्हें कभी भी सार्वजनिक नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माथुर ने संसदीय विशेषाधिकार को रेखांकित किया और राज्यसभा के केंद्रीय सार्वजनिक सूचना अधिकारी को सूचना देने का निदेेर्श दिया। वे सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से लिखित में बताएंगे कि इस सूचना के खुलासे आखिर किस संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed