फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How did Padmavati pass the censor board

‘पद्मावती को सेंसर बोर्ड ने पास कैसे कर दिया’

Tue, 02 Jan 2018 10:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
How did Padmavati pass the censor board
मेवाड़ शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य ने पद्मावती को प्रमाणपत्र देने के सेंसर बोर्ड के फैसले पर सवाल उठा दिए हैं। उनका आरोप है कि संजय लीला भंसाली की यह फिल्म ऐतिहासिक किरदारों को गलत तरीके से पेश कर रही है और यह सामाजिक तनाव का कारण बन सकती है। 
विज्ञापन


सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को भेजे पत्र में महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी ने सभी तथ्यों पर विचार नहीं किया और जन भावनाओं का ख्याल नहीं रखा। उन्होंने इसे अक्षमता और मिलीभगत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सामाजिक तनाव का कारण बन सकती है। इतनी जल्दी में फिल्म को प्रमाणपत्र देने और गलतबयानी से सिर्फ सेंसर बोर्ड की बदनामी होगी। 
विज्ञापन


पढ़ें- फिल्म पद्मावती के कई सीन आहत करने वाले, पूरी तरह बैन होनी चाहिएः सांसद साक्षी महाराज
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के ऐतिहासिक होने का दावा खत्म हो चुका है

How did Padmavati pass the censor board
प्रसून जोशी पर उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म दिखाने के लिए दो पैनल बुलाये गए थे, लेकिन गुप्त रूप से सिर्फ एक को फिल्म दिखाई गई। फिर ऐसा दिखाया गया कि पैनल में शामिल सभी लोग फिल्म में हुए बदलाव के बाद पद्मावती की रिलीज से सहमत हैं। जबकि दो सदस्यों ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वे फिल्म को रिलीज करने के फैसले से सहमत नहीं हैं। महेंद्र सिंह ने कहा कि अब साफ है कि दो पैनल को बुलाना सिर्फ एक दिखावा था। फिल्म देखने वाले पैनल में शामिल लोगों का इस्तेमाल अब विश्वसनीयता बढ़ाने में किया जा रहा है। 

महेंद्र ने आगे कहा कि फिल्म के ऐतिहासिक होने का दावा खत्म हो चुका है। इसे मलिक मोहम्मद जायसी की रचना पद्मावती से प्रेरित कल्पना बताया जा रहा है। पर यह फिल्म जायसी की रचना जैसी भी नहीं है। फिल्म न सिर्फ हमारी संस्कृति बल्कि जायसी की रचना को भी गलत तरीके से पेश करती है।

महेंद्र सिंह के बेटे विश्वराज सिंह को प्रसून जोशी ने फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया था। पर विश्वराज ने पैनल में शामिल होने से पहले सेंसर बोर्ड से कुछ सवाल पूछे थे, उन्होंने कहा था कि सेंसर बोर्ड साफ करे कि पैनल में उनके अधिकार क्या होंगे। महेंद्र ने कहा कि उनके बेटे के सवालों के जवाब क्यों नहीं दिए गए। सेंसर बोर्ड ने पिछले हफ्ते कुछ बदलाव के साथ पद्मावती को रिलीज करने की अनुमति दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed