फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How Atiq Ahmed Shot Dead know all about prayagraj incident latest news update

How Atiq Ahmed Shot Dead: 10 सेकंड, 15 से ज्यादा गोलियां और अतीक-अशरफ का सफर गोलियों पर खत्म

Sun, 16 Apr 2023 12:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:40 AM IST
सार

Atiq Ahmad, Ashraf Ahmad killed in Prayagraj: आखिर शनिवार रात प्रयागराज में हुआ क्या? वह घटना जिसके बारे में जानकर हर कोई स्तब्ध रह गया। पढ़ें, अतीक अहमद और अशरफ के आखिरी क्षणों का ब्योरा...

विज्ञापन
How Atiq Ahmed Shot Dead know all about prayagraj incident latest news update
अतीक-अशरफ की हत्या - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

अतीक अहमद...। माफियागिरी का ऐसा नाम, जिसके आतंक की वजह से उत्तर प्रदेश का एक हिस्सा दो दशक तक कांपता रहा। उसके गुर्गों ने बंदूक के दम पर दहशत फैलाई और उसकी मौत भी गोली से ही हुई। अतीक अहमद साबरमती जेल में बंद था। उसे अदालत में सुनवाई के लिए प्रयागराज लाया जाता था। दो दिन पहले ही अतीक के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर हुआ था। अंदरखाने यह चर्चा थी कि कहीं अतीक अहमद का भी इसी तरह एनकाउंटर तो नहीं हो जाएगा? हालांकि, शनिवार को जो हुआ, उससे सभी स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन

दोनों धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे
दरअसल, अतीक और उसका भाई अशरफ प्रयागराज में थे। उन्हें मेडिकल जांच के लिए पुलिस कॉल्विन अस्पताल ले जा रही थी। जो वीडियो सामने आए, उसके मुताबिक, रात 10 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट का वक्त था। दोनों पुलिस सुरक्षा में चल रहे थे। आगे चार पुलिसकर्मी अत्याधुनिक राइफल के साथ थे। मीडिया के कई माइक दोनों के आगे लगे हुए थे। दोनों एक ही हथकड़ी से बंधे हुए थे। अशरफ दाईं तरफ था। काली टीशर्ट पहनी हुई थी। सिर पर इलाहाबादी गमछा बंधा था। बाईं तरफ अतीक अहमद था। उसने सफेद कुर्ता पहना हुआ था और हमेशा की तरफ सफेद गमछा बांध रखा था। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक के आखिरी शब्द- नहीं ले गए तो नहीं गए
सामने मौजूद मीडियाकर्मियों ने पांच बार दोनों से पूछा- कुछ कहना चाहेंगे आप? पुलिसवाले भी मीडिया को सवाल पूछने दे रहे थे। मीडियाकर्मियों ने फिर पूछा- आप दोनों असद के जनाजे में नहीं जा पाए, क्या कहना चाहेंगे? इस पर अतीक ने कहा- हमें नहीं ले गए तो नहीं गए।

10 सेकंड, 15 से ज्यादा गोलियां
इसके बाद अतीक के दाईं तरफ खड़े अशरफ ने कहा- मेन बात यह है कि गुड्डू मुस्लिम....। अशरफ के इतना कहते ही अतीक की बाईं तरफ से पिस्तौल उसकी कनपटी पर आती है और गोली चल जाती है। अतीक तुरंत जमीन पर गिर जाता है। अतीक को गिरता देख अशरफ थोड़ा झुकता है, दूसरी गोली उसके भी सिर पर लगती है। इसके बाद तीन हमलावर दोनों पर और गोलियां चलाते हैं। 

जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें 10 सेकंड के अंदर 15 से ज्यादा गोलियां चलने की आवाज आती है। दोनों की मौके पर ही मौत हो जाती है। तीन हमलावरों पर पुलिस काबू पाने की कोशिश करती है। इन हमलावरों की पहचान लवलेश तिवारी, सन्नी और अरुण मौर्य के रूप में हुई है। दो को पुलिस पकड़ लेती है। एक हमलावर जमीन पर लेट जाता है और नारे लगाने लग जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed