फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hotels, restaurants and malls to open 24 hours in Mumbai from 27 January

मुंबई में 26 जनवरी के बाद 24 घंटे खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट और मॉल, भाजपा ने किया विरोध

Sat, 18 Jan 2020 11:02 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 18 Jan 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Hotels, restaurants and malls to open 24 hours in Mumbai from 27 January
nightlife in mumbai

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि मुंबई के गैर-आवासीय क्षेत्रों में दुकानें, मॉल और रेस्तरां 26 जनवरी से चौबीसों घंटे खुले रह सकते हैं। यह वैकल्पिक है, इसे अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा। लंदन और मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नाइटलाइफ का उदाहरण देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई को भी लोगों को रात में वैसी सुविधा देने से पीछे नहीं हटना चाहिए। महानगर में सेवाएं 24 घंटे जारी रहनी चाहिए।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि नाइटलाइफ को केवल शराब पीने के साथ जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि मुंबई 24 घंटे काम करता है। यदि ऑनलाइन खरीदारी 24 घंटे खुली रह सकती है, तो रात में दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बंद क्यों रखा जाना चाहिए। दुकानों और मॉलों को रात में खोलना अनिवार्य नहीं है। यह उनपर निर्भर है, यदि वे दुकानों को खोले रखना चाहते हैं। कोई नियम नहीं बदला गया है। उन्होंने कहा कि हम आबकारी मानदंडों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मुंबई में नाइट लाइफ पर आदित्य के समर्थन में आईं सुप्रिया सुले

राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की इस योजना का एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आदित्य की लंबे समय से यह संकल्पना रही है। उनके इस फैसले का प्रायोगिक तौर पर हमारा समर्थन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी 26 जनवरी से लंदन की तर्ज पर मुंबई में होटल, पब, रेस्टोरेंट, मॉल और दुकानें रात भर खुली रहेंगी और लोग नाइट लाइफ का आनंद ले सकेंगे। राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की सात साल के बाद मुंबई की नाइट लाइफ शुरू करने की इच्छा पूरी होने वाली है। वहीं, भाजपा ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इसका विरोध किया है।

आदित्य ने सात साल पहले मुंबई की नाइट लाइफ के बारे में प्रयास शुरू किया था। साल 2013 में ही मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने प्रस्ताव पारित कर दिया था। मुंबई पुलिस ने 2015 में इसकी मंजूरी दी थी। उसके बाद से गृह विभाग की अनुमति का इंतजार था। पिछले साल अधिसूचना जारी हुई थी लेकिन, इसे लागू नही किया गया। शुरुआत में मुंबई के नरीमन पॉइंट, कालाघोड़ा और बीकेसी जैसे इलाकों, शहर व उपनगर के 25 मॉल्स को खुले रखने की अनुमति दी गई है। वहीं, रिहायशी इलाकों में होटल, पब, रेस्टोरेंट और दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। रात में जहां भी होटल, पब, मॉल्स और दुकानें खुली रहेंगी वहां पार्किग और सीसीटीवी की व्यवस्था अनिवार्य रहेगी।

अंतरराष्ट्रीय शहर है मुंबई : आदित्य

आदित्य ठाकरे के मानना है कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर है। लंदन और शिकागो की तर्ज पर मुंबई को भी 24 घंटे गुलजार रहना चाहिए। अहमदाबाद में पहले से ही नाइट लाइफ शुरू है। इसलिए इसका विरोध करने वाले मुंबई को पीछे रखना कहते हैं। उन्होंने कहा, इससे जहां पर्यटन बढे़गा और रोजगार में भी बढ़ोत्तरी होगी।

शराब के शौकीनों को निराशा

नाइट लाइफ के दौरान शराब के शौकीनों को शराब पीने की छूट नहीं मिलेगी। इससे उन्हें निराश होना पडे़गा। दरअसल, नाईट लाइफ शुरू करने में सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहा है। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी अनुमति नहीं दी थी।

नाइट लाइफ से मुंबई की शांति भंग होगी : शेलार

भाजपा नेता व विधायक आशीष शेलार ने नाइट लाइफ शुरू करने का विरोध करते हुए कहा है कि इससे मुंबई की शांति भंग होगी। सरकार पहले यह बताए कि इसके नियम व व्यवस्था क्या है। उसे सार्वजनिक करे। यदि निवासी इलाकों में पब और होटल खुला रखने की अनुमति दी गई तो भाजपा विरोध करेगी। 


सीसीटीवी से रहेगी नजर

वहीं, शहर में नाइटलाइफ शुरू करने को लेकर सरकार की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। जो दुकान, होटल और रेस्तरां रात में खुलेंगे, वहां पार्किंग और सीसीटीवी की व्यवस्था अनिवार्य होगी। पुलिस ने सीसीटीवी लगाने के लिए स्थानों की पहचान शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed