{"_id":"581c658d4f1c1b5e384384df","slug":"hospital-says-jayalalithaa-has-completely-recover","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयललिता को बीमारी से मिली निजात, जल्द हो सकती है छुट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जयललिता को बीमारी से मिली निजात, जल्द हो सकती है छुट्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Nov 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की बीमारी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने बयान जारी कर बताया है कि अब उनकी हालत ठीक है। काफी हद तक उन्हें बीमारी से निजात मिल गई है। शुक्रवार को बयान जारी करते हुए अस्पताल प्रबंधन ने कहा वह अब अच्छा महसूस कर रही हैं। वह अब जो चाहती हैं उसकी डिमांड भी कर रही हैं।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल की ओर से यह बयान जारी होने के बाद अन्नाद्रमुक नेता सरस्वती ने कहा हम बहुत खुश हैं, हर कोई उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहा था। वो हमें बहुत प्यार करती हैं। उनके ठीक होने से हम बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले सुबह सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पार्टी की ओर से जानकारी दी गई थी कि जयललिता अब ठीक हैं और जल्द ही सीसीयू से निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया कि उनके लंग्स में फैला संक्रमण अब पूरी तरह ठीक हो चुका है। कठिन समय अब बीत चुका है।
विज्ञापन
बता दें कि तमिलनाडु की 68 वर्षीय मुख्यमंत्री को बीते 22 सितंबर को बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय तक बीमारी बने रहने के बाद राज्य के एक अन्य मंत्री पनीरसेल्व ही मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।