फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hopes from G20 summit, PM says good results will come

जी-20 सम्मेलन से उम्मीद, पीएम मोदी बोले निकलेंगे अच्छे नतीजे

Fri, 02 Sep 2016 11:26 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
hopes from G20 summit, PM says good results will come

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि रविवार से चीन के हांगझू में होने वाला जी-20 सम्मेलन सकारात्मक और अच्छे नतीजे वाला होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में भारत दुनिया के नेताओं के समक्ष अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं और चुनौतियों को रखेगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री शुक्रवार को वियतनाम जा रहे हैं और शनिवार को चीन पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वियतनाम के साथ द्विपक्षीय संबंध उनकी सरकार की उच्च प्राथमिकता में हैं। दोनों देशों के बीच भागीदारी से एशिया और बाकी दुनिया को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वियतनाम के उनके महत्वपूर्ण दौरे से दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे। वे वियतनाम के साथ मजबूत आर्थिक संबंध बनाना चाहते हैं ताकि दोनों देशों के नागरिकों को इससे फायदा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों को फंडिंग रोकने का मुद्दा उठाएगा भारत

hopes from G20 summit, PM says good results will come

प्रधानमंत्री ने कहा कि जी-20 सम्मेलन में उनके लिए अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताएं और चुनौतियों पर चर्चा करने का अवसर है। वे वैश्विक अर्थव्यवस्था को विकास के स्थिर रास्ते पर लाने और मौजूदा सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों पर विचार विमर्श करेंगे। सम्मेलन में भारत आतंकियों को फंडिंग रोकने का मुद्दा भी उठाएगा।

वियतनाम यात्रा के दौरान मोदी वहां के प्रधानमंत्री नगुएन जुआन फुक से द्विपक्षीय संबंधों पर बात करेंगे। वे वियतनाम के राष्ट्रपति ट्रान दे क्वांग के अलावा अन्य नेताओं से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि 20वीं शताब्दी के महान नेताओं में से एक हो ची मिन्ह को श्रद्धांजलि देने का भी उन्हें मौका मिलेगा। मोदी ने शुक्रवार को वियतनाम के राष्ट्रीय दिवस पर वहां की जनता को बधाई दी।

भारत की ओएनजीसी विदेश लिमिटेड बीते तीन दशक से वियतनाम में तेल खनन परियोजनाओं में लगी है। मोदी की इस यात्रा के दौरान इस क्षेत्र में नई परियोजनाओं के बारे में घोषणा की जा सकती है। वियतनाम के नेताओं के साथ मोदी की बातचीत में दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर भी बातचीत हो सकती है क्योंकि चीन चाहता है कि भारत वियतनामी हिस्से में तेल खोज परियोजनाओं से दूर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed