फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   honour killing in aligarh uttar pradesh

ममेरे भाई से था प्यार, वीडियो सामने आने पर हुई हत्या

Thu, 25 Aug 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिकंदराराऊ
अमर उजाला ब्यूरो/सिकंदराराऊ Updated Thu, 25 Aug 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
honour killing in aligarh uttar pradesh
डेमो पिक
अपने ममेरे भाई से प्रेम विवाह करने की जिद एक युवती की जान की दुश्मन बन गई। माता-पिता, भाई और अन्य लोगों पर उसकी हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगा है। मौत से पहले युवती द्वारा ट्रेन में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले की पर्तें अब खुलने लगी हैं। 
विज्ञापन


अफसोस तो यह है कि वीडियो वायरल और अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बावजूद कोतवाली पुलिस लापरवाह रही। जब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तब कोतवाली पुलिस ने चौकीदार से तहरीर लेकर हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है। गुरुवार को पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। 
विज्ञापन


मूलरूप से नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी यासीन परिवार के साथ मुंबई में रहकर फल बिक्री का काम करता है। उसकी बेटी सोनी ने कुछ दिन पहले अपनी वीडियो बनवाई। वीडियो में सोनी कह रही है कि उसे मेमेरे भाई इमरान से प्यार है, और शादी करना चाहती है। लेकिन उसके माता-पिता और भाई शादी के खिलाफ हैं। वो उसकी हत्या करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग इसी मकसद से उसे मुंबई से सिकंदराराऊ ले जा रहे हैं। उसे पिता यासीन, भाई अकरम, पहलवान, इशाक नवी और अन्य परिजनों से जान का खतरा है। युवती की यह वीडियो ट्रेन के शौचालय में बनाई गई है। कोई दूसरा शख्स युवती की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है। 

संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

honour killing in aligarh uttar pradesh
डेमो पिक

18 अगस्त की रात्रि में सिकंदराराऊ के इसी मोहल्ले में युवती की संदिग्ध हालात में मौत हुई। 19 अगस्त की सुबह उसे दफना दिया गया। 19 अगस्त को पूरे दिन कस्बे में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। वीडियो वायरल होने के कारण उसे जगह-जगह देखा जाने लगा। 

अमर उजाला ने एसओ गंगाप्रसाद यादव से 19 अगस्त को ही इस मामले के बारे में जानकारी करनी चाही तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना के पांच दिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस एकाएक हरकत में आ गई। बुधवार की दोपहर को पुलिस चौकीदार से तहरीर लिखवाकर आनन-फानन इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।


अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव भी बुधवार की शाम को युवती के मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। बुधवार रात्रि को कब्रिस्तान पर पुलिस तैनात रहेगी।

ट्रेन के शौचालय में बनाया था युवती ने वीडियो

honour killing in aligarh uttar pradesh
डेमो पिक
युवती की यह वीडियो अपने पीछे अहम सवाल भी छोड़ गई है। ट्रेन के शौचालय में युवती खड़ी और अपनी बात कह रही है। कोई अन्य शख्स उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है। आखिर वह शख्स कौन है। वीडियो में युवक की आवाज के आधार पर पुलिस उसतक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इधर अंदेशा यह भी है कि युवती ने अपनी हत्या की आशंका की बात प्रेमी को बता दी है। प्रेमी या उसका दोस्त ट्रेन में पहुंच गया है और उसने वीडियो बनाई है। युवती को बचाने के मकसद से वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

पुलिस को इस मामले में इमरान नाम के युवक की तलाश है। वह रिश्ते में लड़की का ममेरा भाई बताया जाता है। पुलिस का दावा है कि इमरान के मिलते ही इस कांड की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed