फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   honor killing in Tamil Nadu death penalty to six in murder case of dalit youth

तमिलनाडु में दलित युवक के ऑनर किलिंग मामले में छह को मौत की सजा

Wed, 13 Dec 2017 05:08 AM IST
एजेंसी तिरुपुर
एजेंसी तिरुपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
honor killing in Tamil Nadu death penalty to six in murder case of dalit youth

राज्य की एक अदालत ने 22 साल के दलित युवक के संदिग्ध रूप से ऑनर किलिंग के एक मामले में मंगलवार को छह लोगों को मौत की सजा सुनाई। पिछले साल मार्च में इस युवक की उदुमलपेट के पास हत्या कर दी गई थी। जिन लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है उसमें दलित युवक से शादी करने वाली लड़की का पिता भी शामिल है।

विज्ञापन


लड़की कौशल्या ने अपने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ दलित युवक शंकर से शादी की थी। तिरुपुर के प्रिसिंपल डिस्ट्रिक्ट और सत्र न्यायाधीश ए. नटराजन ने इस मामले में एक अन्य अभियुक्त को दोहरा आजीवन कारावास व दूसरे को पांच साल की कैद की सजा सुनाई। यह मामला उस समय सामने आया था जब 13 मार्च 2016 को एक व्यस्त सड़क पर तीन लोगों ने युवक शंकर और कौशल्या पर बर्बर तरीके से हमला किया था।
विज्ञापन


पढ़ें: ऑनर किलिंग थी लक्ष्मी नारायण की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले से संबंधित फुटेज का प्रसारण टीवी चैनलों पर भी किया गया था। विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस हत्या की निंदा की थी। अदालत ने कौशल्या की मां और दो अन्य लोगों को बरी कर दिया। हमले में जिंदा बची कौशल्या ने इस फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed